Tuesday, March 14, 2023

कराया बैनामा पैसा नहीं देने पर चार पर दर्ज हुआ मुकदमा।

कराया बैनामा पैसा नहीं देने पर चार पर दर्ज हुआ मुकदमा।

बैनामा का पैसा नहीं देने पर दी तहरीर दर्ज हुआ मुकदमा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के निवासी श्याम बिहारी तिवारी ने बैनामा का पैसा नहीं देने पर तहरीर देकर चार पर दर्ज कराया धोखाधड़ी का मुकदमा।
जानकारी के अनुसार श्याम बिहारी तिवारी पुत्र सौदागर तिवारी निवासी बिशनपुरा ने पनशब्दा गांव में गाटा संख्या 17/ 191 कड़ी का सगड़ी तहसील पर 16 दिसंबर वर्ष 2022 को 5 लाख रुपए में बैनामा किया रजिस्ट्री लेने के लिए कार्यालय पर रामनाथ ने खाता में पैसा स्थानांतरण कर दिया गया है पर मैसेज ना मिलने पर सरवर का हवाला दिया जिसके बाद बैनामा कर दिया गया पर बाद में बैनामा का पैसा नहीं मिलने पर आश्वासन मिलता रहा 11 जनवरी वर्ष 2023 को ₹40000 खाता में स्थानांतरण किया गया जिसके बाद परेशान होकर श्याम बिहारी तिवारी ने जीयनपुर थाने पर तहरीर देकर उषा देवी पत्नी रामनाथ,बदामी पत्नी पतिराज, रामनाथ पुत्र शंभू,योगेश पुत्र रामबचन निवासी विशुनपुरा के ऊपर धोखाधड़ी का मुकदमा पंजीकृत कराया। वहीं मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई हैं।

No comments:

Post a Comment