ढाबा सिज के लिए जिला अधिकारी को लिखा पत्र।
आयकर जांच व ढाबा सीज के लिए कोतवाल ने जिलाधिकारी को भेजी रिपोर्ट ।
रॉयल ढाबा संचालक पर कोतवाल ने मुकदमा दर्जकर सीज के लिए जिलाधिकारी को लिखा पत्र।
तीन दिन पूर्व ढाबा पर प्रेमी ने प्रेमिका को गोली से घायल कर दी थी जान।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर जमसर गांव के सामने रॉयल स्टार ढाबा संचालक पर जीयनपुर कोतवाल ने मुकदमा दर्जकर आयकर जांच व ढाबा सीज के लिए जिलाधिकारी को लिखा पत्र । तीन दिन पूर्व ढाबा पर प्रेमी ने प्रेमिका को गोली से घायल कर दी थी जान। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमसर गांव के सामने रॉयल स्टार ढाबा पर तीन दिन पूर्व शुक्रवार के दिन में 2:15 बजे प्रेमी विशाल पुत्र शिव बचन उम्र 22 साल निवासी जम्मनपुर लाटघाट जो मैना देवी महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था अपने विद्यालय की बीटीसी की छात्रा संजू पुत्री बरखू पटेल को लेकर बाइक से रॉयल ढाबा पर पहुंचा जहां प्रेमिका से कहासुनी के बाद प्रेमिका को गोली मारकर घायल कर दिया वही अपने को शौचालय में बंद कर गोली मार ली जिससे मौके पर ही मौत हो गई की घटना के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने शनिवार को घटनास्थल जमसर रॉयल ढाबा पर पहुंचकर ढाबा मालिक विजय प्रताप राय पुत्र सुभाष राय निवासी संरगहासागर से रजिस्टर रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जीएसटी के कागज मांगे नहीं दिखाने व ढाबा अपने रिश्तेदार मनीष राय पुत्र सुशीला राय पत्नी शेषनाथ राय से 30 साल के लीज पर लिया है। रॉयल ढाबा पर बर्थडे पार्टी का आयोजन किया जा रहा जो धारा 5/14 के तहत जीयनपुर कोतवाल ने ढाबा संचालक पर मुकदमा पंजीकृत कर सोमवार को बिना रजिस्ट्रेशन ढाबा के संचालन पर ढाबा सीज करने के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिख कर विस्तृत रिपोर्ट भेजी। वहीं 2 महीना पूर्व ढाबा के निर्माण पर आयकर जांच के लिए भी पत्र लिखा। वही आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर दर्जनों की संख्या में अवैध ढाबा का संचालन किया जाता है जिसमें ठहरने से लेकर पार्टी का आयोजन किया जाता है प्रेमी के द्वारा प्रेमिका को घायल कर खुद को गोली मारकर जान देने के बाद जीयनपुर पुलिस के द्वारा कार्यवाही से ढाबा संचालकों में भय का माहौल है।
No comments:
Post a Comment