उपजिलाधिकारी ने संस्कृत बोर्ड की परीक्षा का किया निरीक्षण।
संस्कृत की परीक्षा को सुचारू रूप से संचालित करने के दिए निर्देश।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र संस्कृत बोर्ड की परीक्षा का संचालन हुआ शुरू उपजिलाधिकारी ने संस्कृत बोर्ड की परीक्षा का किया निरीक्षण नकल विहीन परीक्षा कराने को लेकर दीया दिशा निर्देश।
जानकारी के अनुसार संस्कृत बोर्ड की परीक्षा गुरुवार की सुबह की पाली से प्रारंभ हो गई सगड़ी तहसील क्षेत्र में 4 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं संस्कृत बोर्ड की परीक्षा को नकल विहीन व शासन की मंशा के अनुरूप परीक्षा को सुचारू रूप से संचालित करने को लेकर सन्यासी संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रजादेपुर पर सुबह की पाली में 11:00 बजे उपजिलाधिकारी राजीव रतन सिंह व न्यायिक उपजिलाधिकारी ने पहले पेपर संस्कृत की परीक्षा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीसी कैमरा व स्ट्रांग रूम के साथ-साथ कक्ष का निरीक्षण किया संस्कृत बोर्ड की परीक्षा के पहले दिन कुल 165 परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र में सम्मिलित रहे। वहीं उन्होंने प्राचार्य वीरेंद्र मिश्रा को नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए दिशा निर्देश दिए।
No comments:
Post a Comment