Thursday, February 23, 2023

महिला ने घर में घुसकर मारपीट का लगाया आरोप।

महिला ने घर में घुसकर मारपीट का लगाया आरोप।

आजमगढ़ कप्तान को गाली देने का विडियो वायरल।

जीयनपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शांतिभंग में किया चालान।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के डिघवनिया काजी गांव की निवासी महिला ने पुर्व से जमीनी विवाद को लेकर घर में घुसकर अश्लील हरकत कर मारने पीटने का लगाया आरोप कप्तान को गाली देने का वीडियो किया वायरल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शांतिभंग में किया चालान।
जानकारी के अनुसार देवंती पत्नी चंद्रभान चौहान निवासी डिघवनिया काजी ने जीयनपुर थाने पर तहरीर देकर पूर्व से जमीनी विवाद को लेकर अवधेश दुबे पुत्र शत्रुघ्न दुबे उमाशंकर दुबे पुत्र शंभू दुबे निवासी भागलपुर मुहम्मदपुर पर 19 फरवरी की रात्रि में घर में घुसकर अश्लील हरकत कर मारने पीटने का आरोप लगाया। वही युवक द्वारा कप्तान को गाली देने की वीडियो वायरल की जीयनपुर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर उमाशंकर दुबे का शांति भंग में चालान किया।वही नवीन परती पर ट्यूबेल बनाने के जमीनी विवाद पर गुरुवार की दोपहर में कानूनगो विनोद गुप्ता के नेतृत्व में राजस्व कर्मी राम कृपाल सिंह व अन्य लोगों ने पहुंचकर पैमाइश की जिसमें आबादी का प्रकरण पाया गया।

No comments:

Post a Comment