Thursday, February 23, 2023

तहसील के सामने सरकारी बस हुई खराब परेशान रहे यात्री।

तहसील के सामने सरकारी बस हुई खराब परेशान रहे यात्री।

प्रयागराज से गोरखपुर जाते समय सगड़ी तहसील के सामने बस हुई खराब।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के सगड़ी तहसील के सामने प्रयागराज से गोरखपुर जाते समय सरकारी बस हुई खराब परेशान रहे यात्री।
जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम 3:00 बजे प्रयागराज से गोरखपुर जा रही सरकारी बस जिसमें दर्जनों की संख्या में यात्री सवार थे। सगड़ी तहसील के सामने बस का फैन बेल्ट टूट गया जिससे बीच सड़क में बस खड़ी हो गई वही सवार यात्री घंटों तक परेशान रहे। मुख्य मार्ग से यात्रा कर रहे लोगों को भी असुविधा का सामना करना पड़ा इस दौरान तहसील पर लोग आपस में सरकारी बस खराब होने व यात्रियों के परेशान होने की चर्चा करते रहे।

No comments:

Post a Comment