सांसद ने पंडित नगीना स्मारक महाविद्यालय पर स्मार्ट फोन किया वितरित।
स्मार्टफोन पाकर बच्चों के खिले चेहरे ।
नई पीढ़ी को नई टेक्नोलॉजी से जोड़ने के लिए स्मार्टफोन दे रही सरकार:सांसद दिनेश यादव निरहुआ।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के पंडित नगीना महाविद्यालय जोकहरा लाटघाट के प्रांगण में शनिवार को 402 छात्र-छात्राओं को सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने स्मार्टफोन वितरित किया।
शनिवार कि सुबह से पंडित नगीना स्मारक महाविद्यालय जोकहरा के प्रांगण में भव्य रुप से स्मार्टफोन वितरण का आयोजन किया गया। वही शाम 3:00 बजे सदर सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने विद्यालय पर पहुंचकर छात्र छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किया।इस दौरान र्स्माट फोन पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल गए। वहीं अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन शिक्षण में स्मार्टफोन की उपयोगिता के बारे में बताया। सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने नई पीढ़ी को तकनीकी से जोड़ने पर बल दिया। कहा कि भाजपा सरकार के द्वारा नौजवानों को स्मार्टफोन देकर नई टेक्नोलॉजी से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।इस दौरान विद्यालय के व्यवस्थापक मनीष मिश्रा उर्फ पिंटू ने सांसद का माल्यार्पण कर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता अलका मिश्रा व संचालन प्रमोद राय ने किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के द्वारा लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ सुधांशु त्रिपाठी,पंडित नगीना फार्मेसी कॉलेज के प्रबंधक अनिल पान्डेय, महाविद्यालय के प्राचार्य विभूति नारायण पान्डेय, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गोरखपुर अरविंद जायसवाल,भाजपा जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह,ग्राम प्रधान अनिल मिश्रा, राधेश्याम सिंह खटालू सहित सैकड़ों की संख्या में
छात्र व छात्रायें मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment