तमंचे के साथ पशु तस्कर को जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
पूर्व में स्कॉर्पियो से पशु तस्करी करने का था आरोपी।
जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने तमंचे के साथ पशु तस्कर को किया गिरफ्तार।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मुबारकपुर तिराहा से जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने पशु तस्कर को तमंचे के साथ किया गिरफ्तार पूर्व में स्कॉर्पियो से पशु तस्करी करने का था आरोप।
जानकारी के अनुसार तरौका मोहम्मदपुर मार्ग पर स्कॉर्पियो से 2 अक्टूबर की रात में पशु लादकर ले जाते समय लाटघाट चौकी इंचार्ज सौरभ कुमार सिंह ने फैयाज पुत्र बदरुद्दीन को गिरफ्तार किया था। वही जावेद पुत्र मुख्तार निवासी कुरैश नगर फरार था। जीयनपुर पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता के तहत मुकदमा पंजीकृत कर तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने पुलिस टीम के साथ मुबारकपुर तिराहे से गुरुवार की सुबह 10:00 बजे फरार आरोपी जावेद पुत्र मुख्तार निवासी कुरैश नगर को तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा जिसके बाद आर्म एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार पशु तस्कर को जेल भेज दिया।
No comments:
Post a Comment