भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री का फूंका पुतला।
नाराज कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री का फूंका पुतला।
जीयनपुर कस्बा में भ्रमण कर की नारेबाजी व्यक्त किया आक्रोश।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगडी नगर पंचायत जीयनपुर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री की अमर्यादित टिप्पणी के विरोध मे जीयनपुर कस्बा में भ्रमण कर नारेबाजी कर पाकिस्तान के विदेश मंत्री का फूंका पुतला।
जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम 3:00 बजे भारतीय जनता पार्टी के नाराज कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री बेलाल भुट्टो के द्वारा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी पर भड़क गए और जीयनपुर कस्बे में भ्रमण कर नारेबाजी करते हुए जीयनपुर चौक पर शनिवार को शाम 3:00 बजे पाकिस्तान के विदेश मंत्री भुट्टो का पुतला फूंका। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त किया। पूर्व जिला कोषाध्यक्ष संतोष कुमार जायसवाल, जयप्रकाश सिंह,ज्ञानेंद्र मिश्रा,आलोक चौरसिया,
पुनवासी विश्वकर्मा,कामता विश्वकर्मा,पारस तिवारी,
संजय गुप्ता,मदन मोहन श्रीवास्तव, राजेश चौहान,
सरवन सोनकर, हिमांशु जायसवाल,आलोक श्रीवास्तव,अंशु मद्धेशिया,जय हिंद आदि दर्जनों
लोगों ने हिस्सा लिया।
No comments:
Post a Comment