दहेज में चार पहिया की मांग को लेकर मारपीट कर घर से निकाला,मुकदमा दर्ज।
पिता की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न व मारपीट का मुकदमा किया दर्ज।
पति सहित तीन पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ कस्बा निवासी पिता ने तहरीर देकर दहेज में चार पहिया गाड़ी को लेकर पुत्री को मारपीट कर घर से निकालने का लगाया आरोप जीयनपुर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न व मारपीट का मुकदमा किया दर्ज।
जानकारी के अनुसार नाजिया पुत्री इम्तियाज अहमद निवासी गोविंद नगर अजमतगढ़ कस्बा का विवाह मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार 4 फरवरी 2022 को शाहनवाज पुत्र सेराज अहमद निवासी अंसार नगर थाना मोहम्मदाबाद जनपद मऊ के साथ हुआ था। विवाह के बाद नाजिया अपनी ससुराल में रह रही थी। दहेज में चार पहिया गाड़ी की मांग को लेकर उसके पति शाहनवाज व ससुराल के परिजन प्रताड़ित कर रहे थे 15 दिन पूर्व नाजिया को मारपीट कर घर से निकाल दिया। जिसके बाद पिता इम्तियाज अहमद की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने पति सहित सास ससुर पर 3/4 डीपी एक्ट मारपीट व धमकी देने का मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
No comments:
Post a Comment