नगर पंचायत की भूमि पर मदरसा का हो रहा संचालन।
जिलाधिकारी के आदेश पर जीयनपुर कस्बे में हुई पोखरी की पैमाइश।
नगर पंचायत अध्यक्ष पर पोखरी व सौरहन की जमीन कब्जा करने का था आरोप।
पूर्व में मदरसा व नगर पंचायत अध्यक्ष के पिता को जारी की जा चुकी है नोटिस।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर नगर पंचायत में कोतवाली मार्ग पर नगर पंचायत की भूमि पर मदरसा का संचालन किया जा रहा है। जिलाधिकारी के आदेश पर हुई नगर पंचायत की भूमि की पैमाइश पूर्व में सगड़ी तहसीलदार बृजेंद्र उपाध्याय के द्वारा मदरसा व नगर पंचायत अध्यक्ष के पिता को जारी की जा चुकी है नोटिस। जानकारी के अनुसार नगर पंचायत के आदर्श नगर निवासी शिवदान चौरसिया पुत्र स्व0 सरयू प्रसाद चौरसिया ने जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज को 5 नवंबर को प्रार्थना पत्र देकर अपनी कृषि भूमि पर नगर पंचायत के गंदे नाले के पानी विगत 3 वर्षों से बहाने और नगर पंचायत अध्यक्ष के द्वारा पोखरी व सौरहन की भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाया गया था।
जिस पर जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह ने टीम गठित कर बुधवार को पैमाइश कराई। जिसमें गाटा संख्या 45 पर 281 एअर पोखरी स्थित है। वहीं गाटा संख्या 46 पर सौरहन, व गाटा संख्या 43 पर 192 एअर सड़क खाम स्थित है। राजस्व निरीक्षक अनिल सिंह के नेतृत्व में लेखपाल कैलाश यादव व राजदेव राम आदि के द्वारा मैमाइश की गई। वही पोखरी की भूमि पर कोई पक्का निर्माण नहीं पाया गया सड़क किनारे जामेतुल बनात इस्लामिया स्कूल का संचालन किया जा रहा है जो नगर पंचायत की सौरहन व सड़क खाम की भूमि पर मदरसा का निर्माण कर संचालन किया जा रहा है। जिस पर राजस्व टीम के द्वारा रिपोर्ट तैयार कर उप जिलाधिकारी को दी गई। वही पूर्व में सगड़ी तहसीलदार बृजेंद्र उपाध्याय के द्वारा पैमाइश के बाद मदरसा व नगर पंचायत अध्यक्ष के पिता हरिश्चंद्र यादव के विरुद्ध नोटिस जारी की जा चुकी है।
No comments:
Post a Comment