जीएसटी के विरोध में व्यापारियों ने दुकान बंद कर निकाला जुलूस।
अजमतगढ़,जीयनपुर के व्यापारियों ने दुकानें बंदकर जीएसटी के विरोध में जमकर की नारेबाजी।
उत्पीड़न का हर स्तर पर करेंगे विरोध--अध्यक्ष व्यापार मंडल बृजेश जायसवाल
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी अजमतगढ़ व जीयनपुर बाजार के व्यापारियों ने दुकानें बंदकर जीएसटी छापेमारी का विरोध करते हुए जमकर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की एवं जुलूस निकालकर भारत सरकार के नितियों का विरोध किया।
इस दौरान व्यापारियों में जीएसटी द्वारा की जा रही छापेमारी को लेकर काफी आक्रोश व्याप्त है एवं जिस तरह से जीएसटी की कार्रवाई से व्यापारी वर्ग डरा हुआ है और काफी सहमा हुआ है। जिससे आज 1सप्ताह से लगातार आजमगढ़ जनपद में हो रही छापेमारी को लेकर व्यापारियों में भय व्याप्त है। इस वजह से लोग दुकानें बंदकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान व्यापार मंडल के अध्यक्ष बृजेश जायसवाल ने कहा कि जीएसटी द्वारा की जा रही छापेमारी को लेकर हर स्तर पर हम लोग विरोध करेंगे व्यापारियों का उत्पीड़न बंद होना चाहिए जबकि हम लगातार टैक्स दे रहे हैं। इसके बाद भी हमारे ऊपर गलत तरीके से कार्रवाई की जा रही है।वही व्यापार मंडल अध्यक्ष जीयनपुर मनीष चौरसिया ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा गलत अफवाह फैलाई जा रही है। सरकार द्वारा जीएसटी छापेमारी पर रोक लगा दिया गया है हम लोगों द्वारा दुकानदारों से कहा गया है कि अपनी-अपनी दुकानें खोले और अफवाहों पर ध्यान ना दे। इस दौरान कन्हैया अग्रवाल,पारितोष जायसवाल,शनि बर्मा,रामधनी बर्मा,पवन राय,मन्नू जायसवाल,रिषी चतुर्वेदी,ज्ञानेन्द्र मिश्रा,सर्वेश जायसवाल,मंगल जायसवाल,हरिओम जायसवाल,अमरनाथ गुप्ता,डब्लू गुप्ता,सुनील सोनी,पप्पू माली,विनोद बर्मा,आलोक सिंह
आदि लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment