Saturday, November 12, 2022

तहसीलदार सगड़ी ने किया मतदाता पुनरीक्षण केंद्रों की जांच।

तहसीलदार सगड़ी ने किया मतदाता पुनरीक्षण केंद्रों की जांच।

मृतकों के विलोपन एवं नाम संशोधन में तेजी लाने का दिया निर्देश। 

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसीलदार शक्ति प्रताप सिंह ने शनिवार को दर्जनों मतदेय स्थलो पर चल रहे विधानसभा नामावली पुनरीक्षण कार्य की जांच की। इस कार्य में लगे कर्मचारियों को मृतकों के नाम विलोपन,त्रुटिपूर्ण नामों के संशोधन और नए फार्म भरने में तेजी लाने का निर्देश दिया। शासन के निर्देश पर वर्तमान समय में विधानसभा की मतदाता सूची में विशेष पुनरीक्षण का काम चल रहा है। सगड़ी के प्रत्येक मतदान स्थल पर शनिवार को शिविर लगाकर कर्मचारी पुनरीक्षण में लगाए गए थे। तहसीलदार सगड़ी शक्ति प्रताप सिंह ने प्राथमिक विद्यालय  अमरौल देव,प्राथमिक विद्यालय जीयनपुर,अजमतगढ़,छतरपुर,कन्या जूनियर हाई स्कूल जीयनपुर,वेरमा,अंजान शहीद सहित दर्जनों केंद्रों का निरीक्षण किया और निर्देश दिया कि एक जनवरी 2023 को आधार बनाकर जिसकी भी उम्र 18 वर्ष हो गई है। उसको मतदाता बनाया जाए। मतदाता सूची में जो लोग मृतक हैं उन्हें विलोपित करते हुए नाम संशोधन की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। तहसीलदार ने बताया कि 20 नवंबर 26 नवंबर और 4 दिसंबर को भी विशेष अभियान चलाकर पुनरीक्षण का काम किया जाएगा। इस कार्य में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment