असलहा और चोरी के सामान के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।
भागने के फिराक में खड़ा चोर असलहे के साथ गिरफ्तार।
जीयनपुर पुलिस ने चोरी का माल किया बरामद।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नवोदय नगर में बैटरी के गोदाम में हुई चोरी का जीयनपुर पुलिस ने किया खुलासा।
जानकारी के अनुसार 8/11/ 2022 को समय करीब 10:00 बजे दिन में अज्ञात चोर द्वारा पक्की दीवार को काटकर 70 किलो लेड (रांगा) व 60 किलो पीतल,15 किलो कॉपर वायर एवं 12 किलो एलमुनियम चुरा ले जाने का मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। जिसकी विवेचना निरीक्षक महेंद्र कुमार द्वारा किया जा रहा था। वही मुखबिर द्वारा सूचना दिया गया कि चोरी की घटना में शामिल अभियुक्त कहीं भागने के फिराक में रजादेपुर चौक पर खड़ा है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम मुहम्मद महफूज पुत्र मुहम्मद अजीज निवासी अनवर सिटी कटरा कस्बा मुबारकपुर थाना मुबारकपुर बताया अभियुक्त के पास से एक तमंचा 303, बोर व एक जिंदा कारतूस 303, बोर व करीब 23 किलो ग्राम बैटरी में प्रयुक्त होने वाला धातु का सामान
व एक तार ताला खोलने वाला, एक पेचकस,एक लोहे का सरिया नोकदार व 1220 रुपया नगद बरामद हुआ। वहीं जीयनपुर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेज दिया।
No comments:
Post a Comment