स्काउट जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने में बनाता है सक्षम::अवधेश
तीन दिवसीय स्काउट गाइड का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के श्री महंत रामाश्रय दास राजकीय इंटर कॉलेज जोकहरा में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह को संबोधित करते हुए। जिला संगठन आयुक्त स्काउट अवधेश यादव ने कहा कि स्काउट का प्रशिक्षण भावी जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने में सक्षम बनाता है। 10 नवंबर से 12 नवंबर तक चले प्रशिक्षण में प्रशिक्षणार्थियों ने एक से बढ़कर एक करतब दिखाया और प्रशिक्षकों से जानकारियां हासिल की। तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण मे टोली की भूमिका एवं इसकी विशेषता से बच्चों को अवगत कराया गया। उन्हें बताया गया कि यही विशेषता उन्हें अन्य संगठनों से अलग पहचान प्रदान करती है। बच्चों को विभिन्न प्रकार के टेंट का निर्माण कार्य एवं गांठ, बंधन तथा प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण दिया गया। अंतिम दिवस पर सर्वधर्म प्रार्थना का भी आयोजन किया गया एवं बच्चों को दीक्षा दी गई। कार्यक्रम में जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड श्रीमती सुनीता देवी,विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार यादव, परमहंस,अजय सिंह,ज्ञान प्रकाश राय,रविंद्र वर्मा,रामबुझ यादव,अंगद मौर्य,महातम यादव,अरुण कुमार राय सतवान राय सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment