Tuesday, October 18, 2022

उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में जीयनपुर कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक।

उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में जीयनपुर कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक।

एंटी रोमियो टीम जगह जगह रहेगी तैनात
तेज डीजे बजाने पर होगी कार्यवाही।

सभी गांवों में पोखरे की कराए सफाई घाटों को बनाये सुंदर ।

सभी पूजा कमेटी को नोटिस जारी कर दे चेतावनी ।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़़ी जीयनपुर कोतवाली पर आगामी त्योहारों को देखते हुए उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह,एव सीओ सगड़ी अनिल कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह ने कहा कि दिपावली और छठ पूजा पर सभी घाटों को सुंदर एव साफ सफाई कर दुरुस्त करे एव प्रकाश की बेहतर व्यवस्था करते हुए पोखरों पर बॉस बल्ली लगाकर किसी व्यक्ति को पोखरे के अंदर प्रवेश न होने दे। प्रत्येक गांव के पोखरों पर गोताखोर लगाकर सुरक्षा की दृष्टि से रखें। जिससे कोई पानी में फिसल कर डूबने ना पाए साथ ही साथ समस्त पूजा समितियों के लोगों को नोटिस दें। जिससे कि डीजे की आवाज ऊंची अगर बजी तो उनके ऊपर कार्रवाई की जाएगी। वही सीओ सगड़ी अनिल कुमार वर्मा ने कहा कि प्रत्येक घाटों पर एंटी रोमियो टीम भ्रमण करती रहेगी जिससे कि किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न ना हो और शरारती तत्व पूजा पंडालों के आसपास अगर भटकते दिखाई दिए तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। बाजारों के अंदर किसी भी दशा में पटाखों की दुकान नहीं लगाई जाएगी। उसके लिए अलग से स्थान चिन्हित किए जाएंगे एवं बिना लाइसेंस की कोई भी दुकान संचालित नहीं होगी। उन्होंने समस्त लोगों से अनुरोध किया कि बच्चों को पटाका कतई न जलाने दे पटाखों से दूर रखें। जिससे कि कोई अप्रिय घटना घटित ना हो सके। वही जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने कहा कि शांति तरीके से दीपावली और डाला छठ पर्व को मनाए दीपावली पर मूर्ति स्थापना समिति के लोग पूजा पंडालों की लिस्ट कोतवाली पर लाकर जमा करा दें जिससे कि अधिक संख्या में पुलिस बल की व्यवस्था की जा सके। इस दौरान एसआई देवेंद्र सिंह,चौकी इंचार्ज इमिलिया मदन गुप्ता,चौकी इंचार्ज लाटघाट सौरभ सिंह,चौकी इंचार्ज अजमतगढ़ सुल्तान सिंह,एस आई शंकर प्रसाद यादव, एस आई रामगोपाल त्यागी,सहित उदयभान,संजय,ज्ञानेंद्र मिश्रा,नागेंद्र यादव,अशोक चौहान,मेवालाल यादव,दीपक गुप्ता,गुड्डू साहनी प्रधान,सन्तोष चौरसिया,महेंद्र यादव आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment