दाऊदपुर प्रधान पुत्र ने सरकारी क्रमचारियों के साथ की मारपीट बीडीओ ने दी तहरीर ।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़़ी अजमतगढ़ विकासखंड अंतर्गत महुलिया गांव में मंगलवार को लगभग 4:00 बजे लखनऊ से आई मुख्य प्राविधिक परीक्षक लखनऊ ग्राम विकास उत्तर प्रदेश की टीम द्वारा गांव में मनरेगा द्वारा कराए गए कार्यो की जांच की जा रही थी कि उनके जाने के पश्चात मनरेगा के सहायक अभियंता रोशन लाल ग्राम पंचायत अधिकारी अमरजीत कुमार,ग्राम पंचायत अधिकारी जितेंद्र कन्नौजिया,धर्मेंद्र कुमार आदि गांव में मौजूद थे। इसी दौरान जीयनपुर थाना अंतर्गत दाऊदपुर गांव के प्रधान पुत्र सुमेश यादव पुत्र चंद्रभान यादव ग्राम प्रधान राधा देवी है। द्वारा सरकारी कर्मचारियों के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट किए जाने का आरोप कर्मचारियों ने लगाया और खण्ड विकास अधिकारी को सूचना दी। जिस पर मंगलवार को खंड विकास अधिकारी संतोष कुमार यादव जीयनपुर कोतवाली पहुंचकर तहरीर देते हुए उच्चाधिकारियों से वार्ता की इस दौरान पूर्व में भी प्रधान पुत्र द्वारा कर्मचारियों के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी पर जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने कहा कि यह बिलरियागंज थाना अंतर्गत गांव आता है। लिहाजा तहरीर और मुकदमा वही दर्ज कराया जाए। खंड विकास अधिकारी बिलरियागंज थाना पर पहुंचे और तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई। पुलिस ने एससी/एसटी सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। तहरीर देने के बाद पुलिस ने सभी लोगों का मेडिकल परीक्षण कराते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रधान पुत्र पर मुकदमा दर्ज होते ही पूरे अजमतगढ़ ब्लॉक में हड़कंप मच गया है।
No comments:
Post a Comment