Wednesday, October 19, 2022

दो वर्ष के अंदर निपुण लक्ष्य पूर्ण करें--बीइओ रविता राव

दो वर्ष के अंदर निपुण लक्ष्य पूर्ण करें--बीइओ रविता राव

कक्षा एक से तीन तक के बच्चों का भाषाई,गणितीय समझ विकसित करने की योजना।

छःचरणों मे 600 अध्यापको को दिया प्रशिक्षण ।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के ब्लाक संसाधन केंद्र हरैया का चार दिवसीय निपुण भारत मिशन के तहत दो सिप्टो में 50-50 अध्यापको को 24 सितम्बर से 19 अक्टूबर तक कुल 600 अध्यापको,शिक्षा मित्रों को प्रशिक्षण महादेवी इण्टर कालेज बनकटा बाजार गोसाई में दिया गया। जो नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत निपुण भारत मिशन के अंतर्गत बाल वाटिका कक्षा 1 से लेकर कक्षा 3 के बच्चों तक भाषाई एवं गणितीय दक्षता विकसित करने के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के समापन पर खंड शिक्षा अधिकारी रविता राव ने कहा कि प्रशिक्षण पूरे मनोदशा के साथ जिस तरह से समस्त अध्यापको ने लिया। अब हम सभी का दायित्व है कि अभी से सभी लोग अपने अपने विद्यालयों पर बच्चों को नई तकनीक के साथ भाषाई और गणितीय दक्षता के साथ शिक्षा दे जिससे बच्चे दो वर्ष के अंदर ही निपुण लक्ष्य प्राप्त कर सके। जिससे जनपद में हरैया बीआरसी को समय से पूर्व प्राप्त कर सके। प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी रविता राव ने सभी शिक्षकों का आह्वान किया कि जिस प्रकार हम सब से बच्चों में निपुण लक्ष्य की संप्राप्ति के लिए अपेक्षाएं की गई हैं। उसी प्रकार हम सब को अपने विद्यालयों में मेहनत से काम करना है कि जिससे छात्र गणितीय एव भाषाई दक्षता से छात्रों की समझ विकसित हो और छात्र समृद्धि होंगे। प्रशिक्षण में निपुण भारत में सीखने के सिद्धांतों जैसे मौखिक भाषा का विकास,लेखन,पठन,गणितीय दक्षता विकास एवं जीवन में बुनियादी कौशलों के विकास पर चर्चा की गई। सीखने के अन्य विभिन्न सिद्धांत साझा किए गए। प्रतिभागियों ने पूरे मनोयोग से प्रशिक्षण कार्य में भाग लिया। सत्र 2022- 23 में किस प्रकार विभिन्न कार्य योजनाओं एवं कार्य पुस्तिकाओं के आधार पर हमें बच्चों के साथ काम करना होगा। इस प्रारूप को विधिवत समझाया गया। इस मौके पर प्रशिक्षक कंत किशोर दुबे,आलोक राय, रामनिवास यादव,संजय सिंह,रामा आशीष यादव,आलोक कुमार सिंह राठौर,सजय पांडे सहित असहद खान,विवेकानंद राय,अम्बिका यादव,कौशल राय,संतोष यादव,बलिराम सिंह,सुरेंद्र सिंहआदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment