चेहल्लुम व विश्वकर्मा पूजा को लेकर जीयनपुर थाने पर हुई पीस कमेटी की बैठक।
आपसी प्रेम व भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने की अपील।
त्यौहार के दिन सूअर पालकों को चिन्हित कर नोटिस देने के लिए ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने दिये निर्देश।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पर चेहल्लुम व विश्वकर्मा पूजा त्यौहार को देखते हुए पीस कमेटी की बैठक शुक्रवार की शाम 5:00 बजे बुलाई गई। जिस में शामिल पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने की अपील की वहीं उन्होंने चेहल्लुम त्यौहार पर सूअर पालकों को चिन्हित कर नोटिस देने के लिए कोतवाली प्रभारी को निर्देश दिया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम 5:00 बजे जीयनपुर कोतवाली पर चेहल्लुम त्यौहार व विश्वकर्मा पूजा पर पीस कमेटी की बैठक बुलाई गई। जिसमें जीयनपुर कोतवाल ने हिन्दू-मुस्लिम समुदाय के लोगों से उनके त्यौहार के बारे में विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान कस्बे में विश्वकर्मा पूजा पर मूर्ति लगाने से लेकर विसर्जन की जानकारी ली वहीं उन्होंने चेहल्लुम त्यौहार पर आने वाली समस्याओं के विषय में भी मौजूद लोगों से जानकारी मांगी जिस पर जीयनपुर कस्बा निवासी नेहाल मेंहदी ने त्यौहार के दौरान सूअर की समस्या की आवाज उठाई जिस पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिद्धार्थ कुमार ने सूअर पालकों को चिन्हित कर उन्हें नोटिस देने के लिए जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय को निर्देशित किया। इस दौरान नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा ने सभी से प्रेम व सौहार्द पूर्ण त्योहार मनाने की अपील की वही जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने कहा कि किसी भी प्रकार कि कोई समस्या त्यौहार के दिन हो तो पुलिस को सूचित करें। इस दौरान नेहाल मेहंदी, ज्ञानेंद्र मिश्रा, हरिशंकर यादव, मंसूर अहमद, फैसल,सोनू सिंह,राजेंद्र यादव,पप्पू पाठक सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment