Friday, September 9, 2022

12 नवोदय विद्यालय के 220 छात्र-छात्राओं में से 66 का होगा प्रदेश स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन।

12 नवोदय विद्यालय के 220 छात्र-छात्राओं में से 66 का होगा प्रदेश स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन।

दो दिवसीय संकुल स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का नवोदय विद्यालय पर हुआ शुभारंभ।

बालक व बालिका वर्ग के 33-33 खो खो खिलाड़ियों का होगा चयन।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर नवोदय विद्यालय पर 12 नवोदय विद्यालय के 220 छात्र-छात्राओं का दो दिवसीय संकुल स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का भव्य रूप से हुआ शुभारंभ।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह 10:30 बजे दो दिवसीय संकुल स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता जिसमें बलिया, बस्ती,देवरिया,गाजीपुर, गोरखपुर,संत कबीर नगर, महाराजगंज,मऊ,गोंडा, सिद्धार्थनगर,आजमगढ़ नवोदय विद्यालय के बालक वर्ग के 118 खिलाड़ी व बालिका वर्ग 102 खिलाड़ी अंडर-14, अंडर-17, अंडर-19 उम्र के तीन ग्रुप में खेल का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बालक वर्ग के 33 खिलाड़ी का प्रदेश स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता नवोदय विद्यालय चंपावत उत्तराखंड में 13-14 अगस्त को आयोजन होगा वहीं बालिका वर्ग के प्रदेश स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का 13-14 अगस्त को नवोदय विद्यालय जीयनपुर पर आयोजन होगा। जिसके लिए नवोदय विद्यालय पर शुक्रवार की सुबह 11:00 बजे भव्य रूप से आयोजन किया गया। नवोदय विद्यालय पर नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा ने दीप प्रज्वलन व ध्वजारोहण कर शुभारंभ किया। इस दौरान नवोदय विद्यालय जीयनपुर के छात्र छात्राओं ने सरस्वती वंदना व नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया वही सभी विद्यालय के खिलाड़ियों ने अपने ध्वज के साथ मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। वहीं प्राचार्य शशिकांत राय ने मुख्य अतिथि को बुके,शाल,मोमेंटो, बैच व टोपी पहना कर सम्मान किया जिसके बाद चयन समिति ने खेल का शुभारंभ किया कार्यक्रम का संचालन राजेश मिश्रा ने किया। इस दौरान मुख्य रूप से उप प्राचार्य जया भारती सेंट जेवियर्स के डायरेक्टर संजय पाठक शिखा शुक्ला रंजना अनिल कुमार पाठक राजेश मिश्रा अरविंद त्रिपाठी सहित सभी शिक्षक व विद्यालय के छात्र छात्रा मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment