एडीएम वित्त ने पीएम किसान सम्मान निधि सत्यापन का किया निरीक्षण।
पीएम किसान सम्मान निधि सत्यापन में तेजी लाने के निर्देश।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील पर पीएम किसान सम्मान निधि के सत्यापन का एडीएम वित्त आजाद भगत सिंह ने किया निरीक्षण सत्यापन में तेजी लाने के निर्देश।
जानकारी के अनुसार गुरुवार के दिन में 1:00 बजे सगड़ी तहसील सभागार में पीएम किसान सम्मान निधि के सत्यापन कार्य का एडीएम वित्त आजाद भगत सिंह ने निरीक्षण किया इस दौरान सत्यापन में लगे हुए कृषि विभाग व राजस्व कर्मचारियों को सत्यापन में तेजी लाने का निर्देश दिया।शासन के द्वारा संचालित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के सत्यापन का कार्य तेजी के साथ चल रहा है। प्रतिदिन राजस्व कर्मियों व कृषि विभाग के कर्मचारियों की संयुक्त टीम के द्वारा सत्यापन किया जा रहा है। सगड़ी तहसील क्षेत्र के 1 लाख 45 हजार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की डाटा उपलब्ध हो गई है। जिसमें लगभग 90 हजार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का सत्यापन कार्य पूर्ण कर उनकी फीडिंग कर दी गई है। उप जिलाधिकारी राजीव रतन सिंह ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के सत्यापन के कार्य को त्वरित रूप से पूर्ण करने के लिए सगड़ी तहसील के सभागार में कृषि विभाग व राजस्व कर्मियों की संयुक्त टीम लगाकर सत्यापन कराया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान सगड़ी तहसीलदार शक्ति प्रताप सिंह,नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा,राजस्व निरीक्षक जसवंत सिंह,राकेश पांडेय,राम सागर सोनी सहित कृषि विभाग व राजस्व कर्मी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment