Tuesday, April 5, 2022

घर में घुसकर मारपीट करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार ।

घर में घुसकर मारपीट करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार ।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली में 18.12.2021 को इन्दु सिंह पत्नी रामाश्रय सिंह निवासी ग्राम अमुवारी नरायनपुर थाना जीयनपुर पर शिकायत की गयी कि धर्मेन्द्र सिंह पुत्र स्व0 रमाशंकर सिंह निवासी अमुवारी नरायनपुर जीयनपुर आदि द्वारा वादिनी के घर लाठी डण्डा कुल्हाड़ी व राड़ से लैस होकर घर में घुसकर मारपीट व जान माल की धमकी दिया गया के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 398/21 धारा 147/148/149/323/455/504/506/325/307 भादवि0. पंजीकृत है जिसकी विवेचना उ.नि. प्रदीप कुमार राही द्वारा की जा रही है। दिनांक 5.4.2022 को उ.नि. प्रदीप कुमार राही मय हमराह द्वारा मु0अ0सं0 398/21 धारा
147/148/149/323/455/504/506/325/307 भादवि0 से सम्बन्धित अभियुक्त  धर्मेन्द्र सिंह पुत्र स्व0 रमाशंकर सिंह निवासी अमुवारी नरायनपुर जीयनपुर को राईसमील तिराहे के पास  से 04.50 बजे गिरफ्तार कर लिया गया।

No comments:

Post a Comment