Tuesday, April 5, 2022

भाजपा ही कर सकती है देश का विकास-- कामेश्वर सिंह

भाजपा ही कर सकती है देश का विकास--- कामेश्वर सिंह

एम एल सी चुनाव को लेकर की गई बैठक ।

वोटरों को सहेजने में जुटी भाजपा झोंकी ताकत ।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के ब्लाक हरैया गांव में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एव एम एल सी प्रभारी कामेश्वर सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और कार्यकर्ताओं को सहेजते हुए कहा कि देश प्रदेश का विकास भाजपा ही कर सकती है। और राष्ट्र की रक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। जहां समस्त क्षेत्रो की विकास को गति मिल रही है और देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। वही उन्होंने विधान सभा मे जनपद की जो दुर्गति हुई वह किसी से छिपी नही है। हम सब अपनी नाकामियो को नही छिपा सकते। विधान परिषद के चुनाव को देखते हुए समस्त वोटरों को एक जुट करने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि अफवाहों पर ध्यान न देते हुए पुरानी बातों को भूलकर आगे बढ़ने की जरूरत है। उन्होंने कहां की विधान परिषद चुनाव योगी सरकार के लिए चुनौती का प्रश्न है। जिससे हम सबको मिलकर कार्यकर्ताओं के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। कार्यक्रम का संचालन रामआशीष सिंह पटेल एवं अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने किया अन्य वक्ताओं में अरविंद जायसवाल,जयनाथ सिंह,प्रवीण सिंह,अतुल कुमार राय,रजनीश राय,राजेश राय,मुनिराज प्रजापति,संजय,राकेश,राजीव आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment