Tuesday, April 5, 2022

ग्राम पंचायत समिति गठन की मांग लेकर सदस्यों ने किया प्रदर्शन।

ग्राम पंचायत समिति गठन की मांग लेकर सदस्यों ने किया प्रदर्शन। 

ग्राम पंचायत अधिकारी और प्रधान पर फर्जी भुगतान का आरोप। 

महावतगढ़ गांव के सदस्यों ने बीडीओ को सौंपा शिकायती पत्र।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ विकासखंड के महावतगढ़ ग्राम सभा के निर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्यों ने मंगलवार को खंड विकास अधिकारी अजमतगढ़ को शिकायती पत्र देकर प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी पर फर्जी भुगतान करने का आरोप लगाया और ग्राम पंचायत समिति गठन की मांग की। खंड विकास अधिकारी राजीव कुमार को शिकायती पत्र सौंपते हुए सदस्यों ने कहा कि 26 मई 2021 को हमको शपथ दिलाई गई थी। उसके बाद से ना तो हम लोगों को किसी बैठक में बुलाया गया नही ग्राम पंचायत समिति का गठन किया गया। बिना ग्राम पंचायत समिति के सहमति के ही गांव में मास्टर रोल पास कर दिया जा रहा है।बिना नाली और खड़ंजा बनाए ही फर्जी तरीके  काम दिखाकर भुगतान प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव की मिली भगत से किया जा रहा है। सदस्यों ने मांग किया कि समिति का तत्काल गठन किया जाए और प्रधान और सचिव द्वारा अब तक कराए गए कार्यों की जांच कराई जाए। प्रदर्शन के दौरान हिमांशु, कालिका,धर्मेंद्र,महेश,किरण, भगवती,विद्यावती आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment