Thursday, December 2, 2021

सरफराज खान का भारत-ए टेस्ट टीम के लिए बनाए सबसे ज्यादा रन।

सरफराज खान का भारत-ए टेस्ट टीम के लिए बनाए सबसे ज्यादा रन।

पहले ही टेस्ट में सरफराज ने अर्धशतक ठोक कर आजमगढ़ का किया नाम रोशन।

सरफराज के नॉट आउट 71 रन पर आजमगढ़ क्रिकेटरों में हर्ष।

भारत व दक्षिण अफ्रीका के दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में अंतिम 11 में हुआ चयन।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगडी तहसील क्षेत्र के बासुपार निवासी सरफराज खान क्रिकेट के उभरते हुए युवा खिलाड़ी का पहली बार भारत ए व दक्षिण अफ्रीका टेस्ट मैच के लिए चयन हुआ पहले मैच में सरफराज खान का अंतिम 11 में चयन नहीं हुआ दूसरे मैच में टीम कप्तान प्रियंक पांचाल ने विश्वास जताया और अंतिम 11 में चयन हुआ 30 नवंबर से दूसरे टेस्ट मैच दक्षिण अफ्रीका के ओवल ग्राउंड पर खेल शुरू हुआ दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और पहली पारी में 297 रन बनाए पीछा करते हुए भारत ए की टीम दूसरे टेस्ट मैच में कुछ खास कर नहीं पाई वही 7 वें नम्बर पर आजमगढ़ के युवा बल्लेबाज सरफराज खान ने बल्लेबाजी शुरू की कठिन परिस्थितियों में 94 बॉल पर 71 रन बनाकर नॉट आउट पवेलियन लौटे वहीं भारत की तरफ से दूसरे टेस्ट मैच पहली पारी में सबसे ज्यादा रन का सरफराज खान ने बनाया।
दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में पीछा करते हुए सरफराज खान ने बृहस्पतिवार को मुश्किल पल में बल्लेबाजी से जहां चयनकर्ताओं को खुश किया वहीं आजमगढ़ में उसके प्रदर्शन पर खुशी का माहौल है।
क्रिकेट खिलाड़ी नासिर खान ने अपने साथी खिलाड़ी की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि बहुत दिनों से आज इस  दिन का इंतजार कर रह थे।
फुरकान खान क्रिकेट खिलाड़ी ने अपने क्षेत्र के सरफराज खान टेस्ट क्रिकेट की पहली पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि सरफराज खान ने जनपद का नाम रोशन किया इससे युवा क्रिकेट खिलाड़ियों को सीख मिलेगी ।
वही युवा क्रिकेटर विकास सिंह ने कहा कि सरफराज खान की सफलता जनपद के क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा का कार्य करेगी।
वही युवा क्रिकेटर आरिब ने सरफराज खान की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बल्लेबाज के रूप में भारत को एक नया सितारा आजमगढ़ से मिल रहा है। टी20 वनडे रणजी व आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के साथ अपना जलवा दिखा चुके
सगड़ी तहसील के बासूपार गांव निवासी नौशाद अहमद के पुत्र सरफराज खान का शुरू से ही क्रिकेट के प्रति रूझान था। उनके पिता नौशाद खान मुंबई में रहते हैं। वहीं पर पले बढ़े सरफराज खान ने क्रिकेट का ककहरा अपने पिता से ही सीखा। इससे पूर्व सरफराज खान इंडिया की अंडर 19 टीम से दो बार वर्ल्ड कप खेल चुके हैं। एक वर्ल्ड कप में लगातार सात अर्द्घशतक लगाने का रिकार्ड उनके नाम पर है। रणजी ट्राफी के इस वर्ष खेले गए मुकाबलों में उन्होंने 960 से भी अधिक रन बनाए। जिसमें हिमांचल के खिलाफ 224 नाटआउट, यूपी के खिलाफ 301 नाट आउट शामिल हैं। वही
सरफराज के पिता नौशाद खान ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट क्रिकेट भारत ए के सरफराज खान ने बढ़िया प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा को साबित किया।

No comments:

Post a Comment