मुख्यमंत्री के 6 तारीख के कार्यक्रम को लेकर शुरू हुआ पंडाल व हेलीपैड निर्माण।
सड़क किनारे तेजी से हो रही साफ सफाई।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर तेजी के साथ तैयारियां शुरू हो गई हैं। सगड़ी के जूनियर विद्यालय में जनसभा को लेकर पंडाल निर्माण का कार्य तेजी के साथ चल रहा है तो वही सगड़ी जूनियर विद्यालय के मैदान के पीछे खेत में हेलीपैड स्थल का तेजी से निर्माण हो रहा है। वही सगड़ी तहसील के आस पास सड़क के किनारे जमें घास फूस की साफ सफाई कर्मियों के द्वारा तेजी के साथ कार्य चल रहा है।
सगड़ी विधानसभा में संभावित मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर अधिकारियों का आना जाना लगा हुआ है तो वही गुरुवार को दिन में सगड़ी जूनियर विद्यालय स्थल का कर्मचारियों के द्वारा तेजी के साथ पंडाल का निर्माण में दर्जनों की संख्या में कर्मी लगे हुए हैं। वहीं सगड़ी जूनियर विद्यालय के मैदान में पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी हेलीपैड के निर्माण के लिए लगे हुए है। वही अजमतगढ़ खंड विकास व बिलरियागंज खंड विकास के सैकड़ों की संख्या में सफाई कर्मी सड़क के दोनों किनारों की साफ सफाई में तेजी से जुटे हुए है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन सतर्क व चौकन्ना है। एक तरफ तेजी के साथ तैयारियां चल रही हैं तो वही उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार व एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ, सीओ सगड़ी महेंद्र कुमार शुक्ला, जीयनपुर कोतवाल दिनेश कुमार यादव ने तैयारियों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश मौजूद कर्मचारियों को दिया।
No comments:
Post a Comment