Thursday, December 2, 2021

कोविड-19 के उपरांत बीआरसी पर शुरू हुआ प्रशिक्षण।

कोविड-19 के उपरांत बीआरसी पर शुरू हुआ प्रशिक्षण।

आंगनबाड़ी केंद्र व प्राथमिक शिक्षा में सामंजस्य बढ़ाने को किया गया प्रशिक्षित।

कोविड-19 से 3 से 8 वर्ष के बच्चों के लिए विशेष रुप से दिया गया प्रशिक्षण।

बीआरसी पर दो दिवसीय स्कूल रेडीमेस प्रशिक्षण।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ व हरैया खंड शिक्षा कार्यालय पर दो दिवसीय स्कूल रेडीमेड प्रशिक्षण कार्य चल रहा जिसमें कोविड-19 के उपरांत पहली बार अध्यापक अध्यापको को बुलाकर बीआरसी पर प्रशिक्षण कराया जा रहा है। जिसमें विशेष रूप से 3 वर्ष से 8 वर्ष के बच्चों को शिक्षित करने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा वही आंगनबाड़ी केंद्र व प्राथमिक कक्षा 1 के शिक्षकों का प्रशिक्षण किया जा रहा जिससे दोनों में सामंजस्य बैठा कर कोविड-19 के दौरान शिक्षा से वंचित छात्र छात्राओं को विशेष रूप से प्रशिक्षित कर उन्हें तैयार किया जा सके जिसके लिए आंगनबाड़ी वह प्राथमिक विद्यालय के कक्षा 1 के शिक्षक शिक्षिकाओं को अजमतगढ़ व हरैया खंड शिक्षा कार्यालय पर दो दिवसीय स्कूल रेडीमेड प्रशिक्षण कराया जा रहा जिसमें दो पारियों में 33-33 शिक्षक शिक्षिकाओं का प्रशिक्षण चल रहा है। अजमतगढ़ में कूल 132 अध्यापक तो वही हरिया में एक सौ 72 अध्यापक प्रशिक्षित किए गए अजमतगढ़ पर डायरेक्ट से नियुक्त प्रशिक्षण करता उमा प्रवीण नीतू भारती नवीन जलाल निधि श्रीवास्तव में प्रशिक्षण कराया कोविड काल के उपरांत फरवरी माह में निष्ठा प्रशिक्षण के उपरांत पहली बार शिक्षक शिक्षिकाओं को बीआरसी पर बुलाकर स्कूल रेडीमेड प्रशिक्षण कार्य किया जा रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी अजमतगढ़ दीनानाथ साहनी व हरैया खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि इस प्रशिक्षण से छोटे बच्चे जिनका आंगनबाड़ी व प्राथमिक विद्यालय में नामांकन हुआ है उन्हें विशेष रुप से शिक्षित करने के लिए प्रशिक्षण कराया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment