सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर कुल 149 प्रार्थना पत्र पडे़ 15 का हुआ निस्तारण।
जिलाधिकारी ने गुणवत्तापूर्ण व समय बद्ध निस्तारण के दिए निर्देश।
अनुपस्थित एलबीएम से मांगा स्पष्टीकरण।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील पर संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी आजमगढ़ राजेश कुमार ने जनसुनवाई की इस दौरान कुल 149 प्रार्थना पत्र पडे़ जिनमें से 15 का तत्काल निस्तारण कर दिया गया। वही जिलाधिकारी राजेश कुमार ने गुणवत्तापूर्ण व समय बद्ध निस्तारण के दिशा निर्देश दिए अनुपस्थिति एलबीएम से मांगा स्पष्टीकरण।
सगड़ी तहसील पर जिलाधिकारी राजेश कुमार ने दिन में 11:00 बजे से 2:00 तक संपूर्ण समाधान दिवस में जनसुनवाई की इस दौरान उन्होंने वरासत के लंबित मामलों को निस्तारित के निर्देश दिए जिलाधिकारी राजेश कुमार ने सूर्यपल्ली निवासी चौकना पुरुषोत्तम जो 14 साल से अमल दरामद के लिए दौड़ रहे थे। जिलाधिकारी राजेश कुमार को संपूर्ण समाधान दिवस पर प्रार्थना पत्र दिया जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल उपजिलाधिकारी गौरव कुमार को निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया। वही अजमतगढ़ कस्बे में गोगा साव भिखी साव की मूर्ति के सामने आबादी के बीचो बीच व चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल के समीप अंग्रेजी शराब की दुकान स्थित होने पर वहां से हटाने के लिए प्रमोद यादव निवासी नगर पंचायत अजमतगढ़ ने प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि कस्बे में आबादी व स्कूल के समीप अंग्रेजी शराब की दुकान स्थित होने से बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। वही आए दिन लोग दारू पीकर मारपीट करते है। जिससे अंग्रेजी शराब की दुकान आबादी से दूर हटाने की मांग की जिलाधिकारी ने आबकारी विभाग को त्वरित निस्तारण के लिए निर्देशित किया। वही जिलाधिकारी राजेश कुमार ने संपूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित सभी विभागों के अधिकारियों को समय बद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए निर्देश दिया। वही एलबीएम से अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण मांगा सगड़ी तहसील संपूर्ण समाधान दिवस पर कुल 149 प्रार्थना पत्र पडे़। जिसमें मौके पर 15 का निस्तारण किया गया पुलिस विभाग के 23, राजस्व विभाग के 95, विकास विभाग के 7 व अन्य विभाग के 9 प्रार्थना पत्र पडे। वही इस दौरान सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार, न्यायिक उपजिलाधिकारी विशाल, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार, डीपीआरओ लालजी दुबे, सगड़ी तहसीलदार अभिषेक सिंह सहित जनपद स्तर के अधिकारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment