मुख्यमंत्री सगड़ी व लालगंज जनसभा में लाभार्थियों को करेंगे सम्मानित।
जिलाधिकारी ने हेलीपैड और कार्यक्रम सभा स्थल का निरीक्षण कर दिए दिशा निर्देश।
5 दिसंबर को अंतिम रूप से तैयार कर करेंगे निरीक्षण लेंगे रिहर्सल।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी विधानसभा लालगंज विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 6 दिसंबर को 50 लाभार्थियों को सम्मानित करेंगे।
जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि पांच विभागों के 5 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 6 दिसंबर को जनसभा में सगड़ी व लालगंज विधानसभा में प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करेंगे। जिसके लिए सभी विभागों को निर्देशित कर दिया गया है। वहीं लाभार्थियों की सूची को प्रमाण पत्र देने के लिए प्रशासन के द्वारा युद्धस्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई है।
कृषि विभाग,आवास ग्रामीण विभाग नगर पंचायत आवास डूडा विभाग आयुष्मान कार्ड स्वास्थ्य विभाग के 5-5 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सगड़ी व लालगंज विधानसभा में जनसभा के दौरान सम्मानित करेंगे। सगडी आगमन को लेकर प्रशासन सतर्क व चौकन्ना है जिलाधिकारी आजमगढ़ राजेश कुमार ने सगड़ी विधानसभा के जूनियर विद्यालय के प्रांगण में हो रहे मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल व हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ को सुरक्षा व्यवस्था और बैरिकेडिंग कराने के लिए निर्देशित किया। वहीं उन्होंने हेलीपैड स्थल पर निरीक्षण कर पास में स्थित वृक्ष को हटाने के लिए निर्देशित किया तो हो रहे पंडाल के निरीक्षण कर मंच व वीआईपी गैलरी लाभार्थियों के लिए बैठने के स्थान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंडाल बना रहे ठेकेदार से जानकारी ली वहीं साउंड सिस्टम को लेकर भी दिशा निर्देश दिए जिलाधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि रविवार 5 दिसंबर को पूर्ण रूप से पंडाल व हेलीपैड स्थल तैयार होना चाहिए जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सभी तैयारियां प्लंबर पूर्ण कर ली गई हैं। वही रविवार को साउंड सिस्टम व निर्मित पंडाल वह अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे साथ में रविवार दोपहर 12:00 बजे मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर अभ्यास किया जाएगा। जिसके लिए पहले से ही जिलाधिकारी ने कार्य में लगे हुए लोगों को अंतिम रूप देने के लिए निर्देशित किया। जिलाधिकारी के साथ मुख्य रूप से उप जिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित सिंह,सीओ सगड़ी महेंद्र शुक्ला,दिनेश कुमार यादव कोतवाल जीयनपुर सहित पीडब्ल्यूडी विभाग व जनपद के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment