समाजवादी ने आजमगढ़ को अपराध का गढ बनाया तो भाजपा ने विकास से जोडा।
कोविड-काल में जब आजमगढ़ के लोग संघर्ष कर रहे थे तो अखिलेश इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की यात्रा।
सगड़ी जूनियर विद्यालय के प्रांगण में 78 मिनट रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
सपा बसपा कांग्रेस पर बोला हमला।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी विधानसभा के जूनियर विद्यालय के प्रांगण में आजमगढ़ जनपद में लगभग 200 करोड़ की लागत से योजनाओं का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकार्पण व शिलान्यास किया तो वही सपा बसपा कांग्रेस पर जमकर हमला बोला तो वही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 30 मिनट के संबोधन में आजमगढ़ के चतुर्दिक विकास व भाजपा पार्टी द्वारा किए गए कार्यों को गिनाया।
सगड़ी तहसील के जूनियर विद्यालय के प्रांगण में जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में जमकर समाजवादी पार्टी पर हमला बोला तो वहीं उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि आजमगढ़ को अपराधियों के गढ बनाने का कार्य किसी ने किया तो समाजवादी पार्टी ने किया कोरोना काल में भी जब आजमगढ़ जनपद के लोग मर रहे थे उनको सबसे ज्यादा आवश्यकता थी तब अखिलेश यादव उनकी मदद करने के बजाय ऑस्ट्रेलिया व इंग्लैंड के दौरे पर थे। वही मोदी सरकार के द्वारा जब फ्री में वैक्सीन लगाई जा रही थी तो उन्होंने लोगों से वैक्सीन न लगाने की अपील की वहीं उन्होंने कहा कि कोरोना काल में आजमगढ़ जनपद में तीन बार दौड़ाकर स्वास्थ्य कर्मियों का उत्साह वर्धन किया तो वहीं हॉस्पिटल में भर्ती लोगों से कुशल क्षेम व उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। वही आजमगढ़ के सांसद ने आजमगढ़ को लावारिस छोड़ दिया बल्कि आजमगढ़ तो क्या उत्तर प्रदेश के बाहर इंग्लैंड व ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर गए हुए थे। मोदी सरकार में पूरे भारत में 125 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई गई , 17 करोड़ वासियों को उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा कवच देने का कार्य किया है। वहीं उन्होंने कोविड-19 के बढते खतरे देखते हुए लोगों से वैक्सीन लगाने की अपील की तो कहा कि अब्बा जान तो अब वैक्सीन लगवा चुके हैं। बचे हुए लोग भी वैक्सीन लगवा ले समाजवादी पार्टी आजमगढ़ व पूरे प्रदेश को धोखा देने का कार्य किया है। विकास के नाम पर सैफई व इटावा का विकास किया गया पूर्व में इनकी सरकारों ने आजमगढ़ में कोई भी बड़ा कार्य नहीं किया है। भाजपा की सरकार ने एक तरफ पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से आजमगढ़ को जोड़ा तो वही आजमगढ़ को गोरखपुर एक्सप्रेस वे से भी जोड़ा जा रहा है तो फोरलेन की कन्टविटी भी आजमगढ़ जनपद से हुई है। हिंदू हृदय सम्राट महाराजा सुहेलदेव के नाम पर राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना की गई तो जल्द ही हवाई कनेक्टिविटी से जुड़ने के लिए आजमगढ़ जनपद को एयरपोर्ट देने का कार्य किया जाएगा सभी कार्य पूरे हो चुके हैं हवाई चप्पल पहनकर भी लोग हवाई यात्रा कर सकेंगे। समाजवादी की सरकार ने सिर्फ अपने कुनबे को बढ़ाने का कार्य किया कुनबे का ही विकास किया मेरे लिए तो पूरा प्रदेश ही मेरा कुनबा है और पूरे प्रदेश के विकास का कार्य बिना किसी भेदभाव के किया गया है समाजवादी सरकारों ने आजमगढ़ को अपराध का घर बनाने का कार्य किया उनके अपराधी मकान व सार्वजनिक स्थलों पर घर से निकलते ही पेशेवर अपराधी कब्जा करने की योजना बना लेते थे व्यापारी भयभीत थे वही भाजपा की सरकार ने पेशेवर अपराधी के सार्वजनिक संपत्ति पर बने हुए उनके मकानों पर बुलडोजर चलाया तो वहीं उनकी उन्नीस सौ करोड़ रुपए की संपत्ति जप्त कर ली गई है।जब-जब अपराधी के मकानों पर बुलडोजर चला तब तक समाजवादी पार्टी को पीड़ा होती है उन्होंने सपा बसपा और कांग्रेसका गरीबों से कोई लेना देना नहीं है वहीं भारतीय जनता पार्टी ने गरीबों की सुध ली गांव-गांव बिजली कनेक्शन शौचालय उज्जवला योजना के तहत घर-घर चूल्हा कोरोनावायरस फ्री राशन दिया गया तो वहीं 2022 में होली तक 15 करोड़ लोगों को फ्री में राशन उपलब्ध कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रति यूनिट 5 किलो राशन मिलेगा हर एक व्यक्ति को लाभ मिलेगा इसके पूर्व में यह खाद्यान्न नेता खा जाते थे 42 हजार पात्रों को ग्रामीण आवास योजना, 49 हजार पात्र व्यक्तियों को शहरी आवास योजना,1913 सामुदायिक शौचालय ,154 मजरों में विद्युतीकरण ,24234 गैस कनेक्शन वही 7 लाख41 हजार से अधिक लोगों को सालाना 6 हजार प्रधानमंत्री किसान सम्मान की किस्त, कन्या सुमंगला के तहत 18000 व्यक्तियों को प्रतिमाह 15 हजार , 2170 विद्यालयों में सुंदरीकरण, लगभग 8 लाख लोगों को निशुल्क खाद्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है।इसके पूर्व में किसी भी सरकार ने गरीबों की सुधि नहीं ली भाजपा की सरकार गरीबों के लिए कार्य कर रही है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन की शुरुआत डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को परिनिर्वाण दिवस पर याद करके किया। वहीं उन्होंने कहा कि बाबा साहब के संविधान में स्वतंत्रता और समानता विद्यमान है। उत्तर से लेकर दक्षिण तक पूरब से लेकर पश्चिम तक पूरे भारत को एक सूत्र में पिरोने का कार्य क्या है किंतु उनके नाम पर राजनीति की जाती है और जब किसी गरीब दलित के साथ अत्याचार होता है तो लोग मौन साध लेते हैं।रामपुर में आजम खान जब दलितों का घर उजाड़ रहे थे तब भारतीय जनता पार्टी ने अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। सगड़ी विधानसभा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में महिलाओं और पुरुषों की भीड़ खचाखच भरी हुई थी।जिसे देखकर मुख्यमंत्री गदगद हुए वहीं पुरुषों के समान महिलाओं की भी संख्या मौजूद रही। इस दौरान मुख्य रूप से वन मंत्री दारा सिंह चौहान,एमएलसी जसवंत सिंह, जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह, भाजपा नेता अरविंद जायसवाल, विधायक वंदना सिंह,मनीष मिश्रा उर्फ पिंटू बाबा,लक्ष्मण प्रसाद मौर्या,पूर्व जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह,देवेंद्र सिंह, घनश्याम सिंह पटेल, सच्चिदानंद सिंह,सन्तोष सिंह टीपू,आलोक सिंह आदि लोग रहे।
No comments:
Post a Comment