न्याय पंचायत स्तरीय कृषक गोष्ठी का आयोजन विकास खंड हरैया में किया गया।
हरैया ब्लॉक के हरैया में कृषि विभाग द्वारा किसानों को बताये गए फसल अवशेष प्रबंधन के तरीके।
सरकार के मंशा के अनुरूप कृषि विभाग द्वारा गांव गांव में चौपाल लगाकर किसानों को फसल अवशेष प्रबन्ध के लिए जागरूक किया जा रहा है।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी हरैया ब्लॉक के हरैया ग्राम पंचायत में कृषि विभाग द्वारा किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में गांव के किसानों को जागरूक किया गया और फसल अवशेष प्रबंधन के बारे मे प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाईजेशन फाॅर इन सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्राप रेजीड्यू योजना अन्तर्गत फसल अवशेष प्रबंधन की जानकारी देते हुए कृषि तकनीकी सहायक रामाश्रय, प्रदीप शर्मा, मनोज कुशवाहा, कमलेश वर्मा, संजय कुमार और सहायक विकास अधिकारी कृषि एव सलाहकार डॉ0 रामकेवल यादव द्वारा ग्राम हरैया विकास खंड हरैया प्रधान के दरवाजे पर समस्त कृषको के बीच फसल अवशेष प्रबंधन में नये कृषि यन्त्रों की जानकारी एव उनसें होने वाले लाभ की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान मुख्य रूप से ग्राम पंचायत अधिकारी संदीप कुमार, पंचायत मित्र सुरेश कनोजिया, वी0डी0ओ रामचंद्र राय,ज्ञान कुमार राय, सरोज राय, विवेक राय, प्रभाकर राय,अरविंद जैसवार,मुन्ना भारती,टून्नू यादव, सहायक कृषि अधिकारी सहित कृषि विभाग के अन्य कर्मचारी व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अतुल कुमार राय और किसान मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment