Tuesday, September 7, 2021

विधानसभा 2022 में 50% मतदान केंद्रों की होगी वीडियोग्राफी।

विधानसभा 2022 में 50% मतदान केंद्रों की होगी वीडियोग्राफी।

दिव्यांग व वृद्ध मतदाता अपने घर पर डालेंगे वोट तैयारी शुरू। 

कोविड के कारण विधान सभा चुनाव में बढेंगे मतदान केंद्र। 

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील सभागार में विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी के लिए बीएलओ की बैठक सगड़ी तहसीलदार रामानुज शुक्ला ने गोपालपुर विधानसभा के बिलरियागंज खंड विकास की सुबह 10:00 से 12:00 तक व सगड़ी विधानसभा की अजमतगढ़ खंड विकास की 2 से 4:00 बजे तक बीएलओ के साथ बैठक कर नई दिशा निर्देश दिए। विधानसभा चुनाव 2022 में इस वर्ष कोविड-19 के कारण एक तरफ जहां मतदान केंद्र संपादन का कार्य तेजी से चल रहा है मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ाई जा रही है वहीं दूसरी तरफ इस बार दिव्यांग मतदाता व 80 वर्ष से ऊपर वृद्ध मतदाता को मतदान केंद्र तक नहीं जाना होगा इस प्रकार के मतदाताओं को उन्हें घर पर ही मतदान करने की सुविधा देने के लिए चुनाव आयोग के दिशा निर्देश पर सगड़ी तहसील दार ने बैठक में सभी बीएलओ को दिव्यांग व वृद्ध मतदाताओं की सूची मोबाइल नंबर के उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिया। वहीं पूर्व में मतदान केंद्रों पर 10% वीडियोग्राफी कराई जाती थी किंतु इस बार वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में 50% मतदान केंद्रों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।
सगड़ी तहसील दार रामानुज शुक्ला ने बिल्लू की सात बैठक में मुख्य रूप से जेंडर रेशियो पर ध्यान देने के लिए बल दिया विशेषकर महिला मतदाता को जोड़ने पर बल दिया वही एपिक रेशियो पर भी बी एल ओ को जागरूक किया वहीं 1000 आबादी पर मतदान केंद्र बनाए जाने के लिए बी एल ओ और लेखपालों से तेजी से जांच कर रिपोर्ट देने के लिए निर्देशित किया और कहा कि 1 सितंबर से 15 सितंबर तक कार्य को पूर्ण करें। कार्य में शिथिलता बरतने पर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मुख्य रूप से लालजी, रविंदर यादव बीआरसी ,राजस्व निरीक्षक रमेश चंद्र पांडेय, संतोष कुमार सहित सभी बीएलओ मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment