Friday, September 10, 2021

जीयनपुर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती महिला से दुष्कर्म ।

जीयनपुर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती महिला से दुष्कर्म ।

नर्सिंग होम में इलाज करा रही  महिला से देर रात्रि हुई दुष्कर्म की घटना।

आरोपी कम्पाउंडर पुलिस हिरासत में पुलिस बोली तहरीर मिलने पर होगी कार्यवाई।

पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद मुकदमा किया दर्ज।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती महिला के साथ अस्पताल में काम कर रहे स्टाफ ने जहां पर महिला मरीज से देर रात सोते समय महिला के साथ दुष्कर्म किया तो महिला के पति के शोर मचाने पर नर्सिंग होम के बाहर आसपास के लोगों की भीड़ जुटने लगीं। 
जानकारी के अनुसार जीयनपुर कोतवाली के अजमतगढ़ जीयनपुर रोड़ पर स्थित एक निजी अस्पताल में मानवता को शर्मशार करने का मामला प्रकाश में आया है। एक निजी अस्पताल में अपना इलाज कराने आई महिला से प्राइवेट अस्पताल के कंपाउंडर ने ही देर रात दुष्कर्म किया। महिला के पति के द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए महिला द्वारा बताया गया कि अस्पताल में कार्य कर रहे युवक के द्वारा हमारे साथ दुष्कर्म किया गया है तो आसपास के रहने वाले लोगों ने इसकी सूचना तत्काल जीयनपुर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी कम्पाउंडर को हिरासत में ले लिया। वही शिकायत पर पहुंची पुलिस ने कंपाउंडर को हिरासत में लेकर जांच में जुट गई है। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली 25 वर्षीया महिला बीते कई दिनों से सर्दी, जुखाम व बुखार से पीड़ित थी। वहीं इस महिला को 6 सितम्बर को इस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीड़ित महिला के पति ने बताया कि सर्दी, जुखाम व बुखार से पीड़ित पत्नी को 6 सितम्बर को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। पति ने बताया कि वह अस्पताल के कमरे में सो रहा था कि देर रात नर्सिंग होम के कम्पाउंडर ने उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
जब वह नींद से जगा तो कंपाउंडर निकल कर भाग गया। पति ने शोर मचाना शुरू कर दिया जिसके बाद अस्पताल परिसर में हडकंप मच गया। इस बात की जानकारी होते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर आरोपी कम्पाउंडर को हिरासत में ले लिया। हालांकि पुलिस फिलहाल मामले को संदिग्ध बता रही है। जबकि पति के आरोप के बाद मौके पर हड़कंप मचा हुआ है।
वहीं इस बारे में सीओ सगड़ी महेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि 376 E/506 iPC के तहत आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

No comments:

Post a Comment