पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन।
जिलाधिकारी को संबोधित नायब तहसीलदार को सौंपा पत्रक।
देवारा क्षेत्र में सड़क और पुलिया बनवाने की मांग।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी देवारा क्षेत्र में पुलिया निर्माण, टूटी सड़कों की मरम्मत और गरीबों के लिए आवास सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कांग्रेस पार्टी के सगड़ी इकाई के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को तहसील सगड़ी मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को संबोधित मांग का पत्र नायब तहसीलदार को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव अजीत राय की अगुवाई में शुक्रवार को सैकड़ों की संख्या में महिला,पुरुष तहसील पर पहुंच गए और प्रदर्शन किया। अपने पांच सूत्रीय मांग पत्र में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा है कि विकासखंड अजमतगढ़ के जगदीशपुर, बालीपुर, महरौली, पारण कुंडा, कईता के लगभग 200 किसानों का खेत सरजू नदी के दूसरे किनारे पर स्थित है। जहां जाने के लिए कोई मार्ग नहीं है। ऐसी स्थिति में वह सारी जमीन परती रह जाती है। जिससे सैकड़ों किसान भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। भी, डिगबनिया, सरबसपुर, कटिहारी, आखीपुर, देवपुर गांव में भी पुल के अभाव में खेती नहीं हो पाती । हरैया विकासखंड के रोशन गंज देवारा में 1990 में आई बाढ़ के चलते लगभग 500 परिवार विस्थापित हो गए। जिनको बसाने के लिए प्रशासन द्वारा कई बार आश्वासन दिया गया लेकिन आज तक उन्हें बसाया नहीं जा सका। आज भी पांच सौ परिवार झुग्गी झोपड़ी के नीचे अपना जीवन यापन कर रहा है।इन परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना से तत्काल लाभान्वित किया जाए। विकासखंड हरैया के करखीया मोड़ से रौनापार तक क्षतिग्रस्त मार्ग और अजमतगढ़ से रजादेपुर मार्ग की तत्काल मरम्मत कराई जाए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो हम लोग बड़ा आंदोलन करेंगे। इस प्रदर्शन में प्रवीण गुप्ता, आकाश यादव, अरविंद जैसवार, बबलू अहमद, घनश्याम, संतोष कुमार, राकेश कुमार, प्रभु प्रजापति, घनश्याम मिश्रा, अंकित मिश्रा, कपिल देव पांडे, सुरजा देवी, इंद्रावती देवी, निशा,उर्मिला, सरोज, सीमा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment