जमीनी विवाद में हुई मारपीट आधा दर्जन घायल।
संस्कृत विद्यालय की जमीन के कब्जा को लेकर हुई मारपीट।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कूरहस गाँव में स्थित संस्कृत विद्यालय की जमीन कब्जा को लेकर आपस में गांव के दो परिवार भिड़े आधा दर्जन घायल।
जानकारी के अनुसार संस्कृत विद्यालय में सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत कृष्ण मुरारी तिवारी ने विद्यालय की जमीन कब्जा करने से रोकी जिस पर थाने में दोनों पक्षों में समझौता भी हो चुका था। बुधवार को दिन में 10:00 बजे उनका पुत्र सतीश बाजार से सामान लेकर वापस आ रहा था कि उसी समय रंजिश को लेकर दूसरे पक्ष के हरिनारायण जितेंद्र धर्मेंद्र शैलेंद्र राजकमल मनीष शुभम बागी अनुज विनोद लाठी डंडा व गड़ासा से हमला बोल दिया। जिस पर बृजवासी तिवारी पुत्र रामानंद तिवारी उम्र 72 साल हरेंद्र नाथ पुत्र नंदलाल तिवारी उम्र 52 साल कृष्ण मुरारी पुत्र नंदलाल उम्र 48 साल मनीष तिवारी पुत्र कृष्ण मुरारी उम्र 21 साल सतीश पुत्र कृष्ण मुरारी उम्र 18 साल सुषमा पुत्री बृजवासी उम्र 27 साल गंभीर रूप से घायल हो गए। जीयनपुर थाने पर पहुंचकर तहरीर दी मेडिकल परीक्षण के उपरांत आरोपियों के ऊपर जीयनपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश कर रही है।
No comments:
Post a Comment