Wednesday, August 11, 2021

ट्रक और बाइक की टक्कर में महिला की मौत।

ट्रक और बाइक की टक्कर में महिला की मौत।

बैंक कर्मी की पत्नी की दुर्घटना में मौत।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के हरैया गांव के सामने ट्रक व बाइक की शाम 4:30 बजे टक्कर में महिला की हुई मौत पुत्र गंभीर रूप से घायल।
जानकारी के अनुसार परवीन सुल्ताना पत्नी मोहम्मद अजमल उम्र 35 साल निवासी बनकटा थाना रौनापार अपने घर बनकटा से जीयनपुर बाइक से आ रही थी कि रास्ते में हरैया गांव के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को शाम 4:30 बजे टक्कर मार दी। जिसमें महिला के सिर में गंभीर चोट आ गई और घटनास्थल पर ही परवीन सुलताना की मौके पर ही मौत हो गई। वही दो पहिया बाइक उसके पति का छोटा भाई मोहम्मद अख्तर चला रहा था को भी चोट आई और महिला की गोद में उसका 3 साल का बेटा युसूफ बैठा हुआ था जो गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको आजमगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। वही टक्कर मारने के उपरांत ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उनके पति की तहरीर पर अज्ञात ट्रक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए आजमगढ़ जिला अस्पताल भेज दिया।
मृतक परवीन सुल्ताना के पति मोहम्मद अजमल जीयनपुर स्टेट बैंक में चपरासी के पद पर कार्यरत हैं। मौत की सूचना पर उनकी ससुराल अजमतगढ़ से दर्जनों की संख्या में लोग पहुंच गए। वहीं उनके घर बनकटा पर कोहराम मच गया।

No comments:

Post a Comment