मालटारी महाविद्यालय में नामांकन हुआ शुरू।
महाविद्यालय में निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षाओं की होगी तैयारी।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के श्री गाँधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय ,मालटारी में प्राचार्य डॉ कौशलेंद्र मिश्र ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। जिसमें महाविद्यालय के नवीन शैक्षणिक सत्र के संदर्भ में निम्न सूचनाएं दीं। श्री गांधी पी जी कॉलेज, मालटारी, आज़मगढ़ में B.A., B.S.C. प्रथम वर्ष में पंजीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। जिसकी अंतिम तिथि 20.08.2021 है। जिसकी मेरिट लिस्ट 22.08.2021 को जारी होगी, जिसके बाद प्रवेश की शेष प्रक्रिया सम्पन्न होगी।
आगामी 16 अगस्त से B.A द्वितीय वर्ष व M.A. अंतिम वर्ष की कक्षाएं भी प्रारम्भ होने जा रही हैं। इन कक्षाओं के छात्र-छात्राएं अपना प्रवेश यथाशीघ्र सुनिश्चित कर लें। नए सत्र में महाविद्यालय प्रशासन की तरफ से विद्यार्थियों के हित मे कुछ नए प्रयास भी किये जाने की योजना है। जिसमे मेधावी छात्रों हेतु एक दिवसीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग व छात्रों के कौशल विकास के लिए विभिन्न प्रकार के सर्टिफिकेट कोर्स प्रारम्भ किये जायेंगे। इन्ही अभिनव पहलों के अंतर्गत महाविद्यालय में पर्यावरण हितैषी दृष्टिकोण के अंतर्गत 6 किलो वाट का सोलर पैनल भी लगाया जा चुका है और इसे भविष्य में और भी विस्तृत किया जाएगा। इसी क्रम में महाविद्यालय में इस सत्र से छात्रों की सुविधा के लिए ऑनलाइन प्रवेश की व्यवस्था भी प्रारम्भ कर दी गयी है।इस अवसर पर हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. हसीन खान, बी.एड. विभाग से डॉ. प्रेमचंद यादव, राजनीति शास्त्र विभागाध्यक्ष श्री नितेश जायसवाल, भूगोल विभागध्यक्ष डॉ. शिवशंकर , श्री शैलेश सिंह, डॉ. शैलेश पाठक और श्री राजेश यादव भी उपस्थित रहें।
No comments:
Post a Comment