Tuesday, August 10, 2021

भाजपा गद्दी छोड़ो नारों के साथ कांग्रेसियों ने किया पैदल रोड़ मार्च।

भाजपा गद्दी छोड़ो नारों के साथ कांग्रेसियों ने किया पैदल रोड़ मार्च।


भाजपा गद्दी छोड़ो नारे के साथ काग्रेसियों ने अगस्त क्रांति की तर्ज़ पर कांग्रेसी हुए लामबंद।

सगड़ी विधानसभा क्षेत्र में प्रदर्शन कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद कर कांग्रेसियों ने नारा दिया भाजपा गद्दी छोड़ो

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी की अगुवाई में सोमवार को दिन में 11:30 बजे अगस्त क्रांति यात्रा के तर्ज़ पर विधानसभा सगड़ी में कांग्रेस जनों ने गांधीवादी और कोरोना प्रोटोकाल के तहत पदयात्रा निकाल कर भाजपा सरकार गद्दी छोड़ो का नारा लगा कर जन जागरण अभियान छेड़ दिया। वर्तमान भाजपा सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी तथा महिलाओं की सुरक्षा को लेकर काँग्रेस पीसीसी सदस्य मुकेश राय व जिला महासचिव अजित राय की अध्यक्षता में प्रदर्शन किया गया और सरकार विरोधी नारे लगाए गए। कांग्रेस पार्टी महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष राना खातून ने शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए जोशीला नारा लगाते हुए कहा कि आज देश में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और बेलगाम बढ़ते अपराध पर ये सरकार पूरी तरह से फेल है। किसानों और गरीब आमजन के लिए इस सरकार के पास कोई योजना नहीं है। इसलिए जो सरकार निकम्मी है वो सरकार बदलनी है। वहीं अजित राय जिला सचिव नेे कहा कि आज अगस्त क्रांति के मौके पर गांधी जी ने नारा दिया था कि अंग्रेजो गद्दी छोड़ो, वैसे ही हमारे शीर्ष नेतृत्व ने भाजपा सरकार निकम्मी सरकार गद्दी छोड़ो का नारा बुलंद किया है। हम सभी कॉंग्रेसी कार्यकर्ताओ ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के तर्ज पर भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोला है और इस सरकार को हटाकर ही दम लेंगे। शहीदों को नमन करके प्रदर्शन करने वालों में प्रमुख रूप से प्रभारी प्रदेश सचिव शमशाद अहमद और वरिष्ठ कोंग्रेसी नेता इंदल सिंह ने कहा कि जो सरकार आम जनता को महंगाई, बेरोजगारी और सुरक्षा न दे सके उसे गद्दी पर बैठने कोई हक नहीं है। इसलिए हम नारा देते हैं कि भाजपा तुम गद्दी छोड़ो। विधानसभा में प्रदर्शन के दौरान पीसीसी सदस्य मुकेश राय ने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि कांग्रेस को लाएंगे, फिर अच्छे दिन आएंगे का हम सबने संकल्प लिया है। और आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा को हटाकर कांग्रेस की सरकार उत्तर प्रदेश में लाएंगे।
जीयनपुर के हाइडिल से बैल बाजार तक कॉंग्रेसियों ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जन जागरण जागरूक करते हुए रैली निकाली और भाजपा गद्दी छोड़ो का नारा बुलंद किया। इस अवसर पर प्रदर्शन में मुख्य रूप से राजू मिश्रा,दिग्विजय राय,अरविंद जैसवार, विशाल दुबे, प्रिंस राय, नवनीत राय, शाहआलम, अरविंद मिश्रा, प्रवीण गुप्ता, अनुराग विश्वकर्मा, अशोक कुमार,पियूष राय, आदि सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहें। 

No comments:

Post a Comment