Wednesday, August 11, 2021

नदी में डूबे युवक की अभी तक नहीं मिली लाश ग्रामीणों ने किया पुल जाम।

नदी में डूबे युवक की अभी तक नहीं मिली लाश ग्रामीणों ने किया पुल जाम।

ग्रामीणों ने गोताखोर बुलाकर युवक को ढूंढने के लिए लगाया जाम।

नदी में डूबने से युवक की मौत परिवार में मचा कोहराम।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के औझौली घाट पुल के समीप तमसा नदी में स्नान करते समय युवक की डूबने से मौत अभी तक शव को नहीं तलाश होने पर ग्रामीणों ने पुल पर लगाया जाम गोताखोर से डूबे हुए युवक की ढूंढने की कर रहे थे मांग। डूबने की सूचना पर परिवार में मचा कोहराम।
जानकारी के अनुसार जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बनौरा मैनाथ पट्टी निवासी राजनाथ यादव पुत्र रामनिवास उम्र 35 साल जो मुबारकपुर से वापस आने के उपरांत घर से 6 किलोमीटर दूर औझौली घाट के समीप तमसा नदी पर स्नान करने के लिए गए हुए थे स्नान करते समय नदी में डूबने लगे और 200 मीटर तक उन्होंने नदी में तैर कर अपना बचाव करना चाहा किंतु कुछ देर बाद नदी में दिखाई नहीं दिए जिसके उपरांत वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने शोर मचाया और उनके कपड़े से ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर पहचान की और उनके घर पर सूचना दिया। वही शाम 3:00 बजे से गांव के ग्रामीण व परिजन पहुंच गए जिसके पश्चात उन्होंने ढूंढने का प्रयास किया किंतु नहीं मिले ग्रामीणों ने मौके पर गोताखोर की मांग कर शव को ढूंढने के लिए औझौली घाट पुल पर लगभग 2 घंटे सड़क जाम कर दिया शाम 6:00 बजे मुबारकपुर थाना प्रभारी के आश्वासन पर सड़क जाम समाप्त हुआ देर शाम तक शव को ढूंढा नहीं जा सका।
मृतक राजनाथ यादव अपने दो भाइयों में छोटा था जो घर पर ही रह कर अपने परिवार की आजीविका के लिए टेंपो चलाकर जीविकोपार्जन करता था उनके पास एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। उनकी माता कौशल्या देवी व पत्नी तेतरी देवी का रो रो कर बुरा हाल रहा। वहीं सूचना पर पूरे गांव में कोहराम मच गया गांव के सैकड़ों की संख्या में लोग तमसा नदी के किनारे घर से पहुंच गए पर देर शाम तक डूबे हुए युवक के शव को प्रशासन नहीं ढूंढ सका।

No comments:

Post a Comment