Sunday, August 8, 2021

दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत।

दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत।

मौत की सूचना पर परिवार में मचा कोहराम।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बोझिया निवासी युवक की 20 जुलाई को मेघई खास गांव के सामने अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। जिसकी आजमगढ़ शहर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार रात्रि 3:00 बजे मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार हरिपाल चौहान पुत्र सहती चौहान उम्र 30 साल अपने ससुराल इमिलिया में पत्नी सिंधु को दवा लेकर पहुंचाने जा रहा था कि जीयनपुर से अजमतगढ़ पहुंचा और कुछ ही दूर पहुंचने के उपरांत दिन में 2:00 बजे अज्ञात वाहन से आमने सामने टक्कर हो गई इसमें गंभीर रूप से घायल हरिपाल चौहान हो गया जिन का इलाज आजमगढ़ शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था शनिवार रात्रि 3:00 बजे इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
मृतक युवक अपने दो भाइयों में छोटा था वर्ष 2019 के नवंबर माह में युवक की शादी हुई थी उसकी पत्नी पहले बच्चे की मां बनने वाली है। जिसके दवा लेकर जा रहा था। मौत की सूचना पर उसके परिवार व गांव में कोहराम मच गया रो-रो कर पत्नी सिंधु व परिजनों का बुरा हाल रहा।

No comments:

Post a Comment