Friday, July 16, 2021

नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी का सपा के कार्यकर्ताओ ने किया जोरदार स्वागत।

नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी का सपा के कार्यकर्ताओ ने किया जोरदार स्वागत।

जगह जगह सपा के कार्यक्रताओं ने नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी का फूल मालाओं से स्वागत किया।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के बनकटा चौक पर सपा नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी का आजमगढ़ जनपद के पलिया गांव में दलित परिवार के घर में शुक्रवार को जाते समय कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
सगड़ी क्षेत्र के बनकटा बाजार में दोपहर लगभग 1 बजकर 10 मिनट पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी का प्रधान संघ जिला प्रभारी लौहर यादव के नेतृत्व में बनकटा बाजार में स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश रहा सुबह 11:00 बजे से ही कार्यकर्ता उनका इंतजार कर रहे थे और दोपहर 1:00 बजे तक सैकड़ों कार्यकर्ताओं का स्वागत करने के लिए भीड़ लग गई। दोपहर को जब वह बनकटा बाजार में पहुंचे तो जिंदाबाद के नारों के साथ फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया गया और उसके बाद उनका दर्जनों गाड़ियों का काफिला पलिया गांव के लिए निकल गया। इस दौरान स्वागतकर्ताओं में एडवोकेट दुर्ग विजय यादव, रामजीत यादव, चंद्रेश चौहान,शिव सागर यादव, सुभाष यादव, पारसनाथ सोनकर, केदार सिंह पटेल पूर्व प्रधान, लव चौहान,रामफेर यादव, शेषनाथ, संजय, कन्हैया राय,शरवन यादव, पंकज, जयप्रकाश, राजीव सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment