गैंगस्टर व रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार।
पूर्व के कई घटनाओं में वांछित था अभियुक्त।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के धौरहरा गांव निवासी गैंगस्टर व रंगदारी मांगने का वांछित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
जानकारी के अनुसार जीयनपुर कोतवाल हिमेन्द्र कुमार सिंह मय दल बल के साथ शनिवार रात्रि 11:45 बजे गैंगस्टर में निरुद्ध व लकड़ी व्यापारी से रंगदारी मांगने के आरोपी रफीक अहमद पुत्र युनूस अहमद निवासी धौरहरा थाना जीयनपुर को उसके घर पर दबिश देकर जीयनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूर्व में कई गंभीर धाराओं में अभियुक्त जा चुका है जेल। वही जीयनपुर कोतवाल हिमेंद्र सिंह ने बताया कि अभी कुछ दिन पहले रंगदारी मांगने और तमंचे के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था जो जमानत पर छूटकर घर आया था। कुछ लोगों द्वारा शिकायत की गई कि जो जेल से छूट के अभियुक्त घर आया है और घर पर मौजूद है। सूचना पर पुलिस ने अभियुक्त के घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया और विभिन्न धाराओं में अभियुक्त को जेल भेज दिया।
No comments:
Post a Comment