भाजपा नेता मनीष मिश्रा के पहल पर लाटघाट में फायर स्टेशन बनने का रास्ता साफ।
15 से 20 करोड़ की लागत से बनेगा एक एकड़ में बड़ा फायर स्टेशन।
लखनऊ की अग्नि शमन टीम द्वारा जल्द लगाई जाएगी मुहर।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के लाटघाट ग्राम पंचायत में एक सप्ताह पूर्व दो गाटों की जमीनों को राजस्व विभाग द्वारा फायर स्टेशन के लिए चिन्हित की गई थी। जिसके लिए क्रमशः गाटा संख्या 1282 एव 475 को चिन्हित कर उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया था। जिसको लेकर जनपद के मुख्य अग्निशमन अधिकारी सत्येंद्र कुमार पांडेय एवं तहसीलदार सगड़ी विजेंद्र कुमार उपाध्याय नायब तहसीलदार मयंक कुमार मिश्रा राजस्व लेखपाल हरीश चंद्र राय एवं ग्राम प्रधान लाटघाट रविंद्र सिंह द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान पूर्व में चयनित की गई जमीनों को मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने मुहर लगाते हुए कहा कि नेशनल हाईवे से सटी हुई यह दोनों जमीन है जहां अग्निशमन वर्कशॉप बनाने के लिए अच्छा रहेगा। वही जमीनों को चिन्हित किया गया और जल्द ही इसका प्रस्ताव बनाकर भेज दिया जाएगा 15 से 20 करोड़ की रुपए की लागत से बनने वाला यह फायर स्टेशन 1एकड़ से अधिक जमीन में निर्माण किया जाएगा। जिसको लेकर पूर्व में कई बार लेखपाल और तहसीलदार द्वारा जमीनों को चिन्हित किया गया था एवं निरीक्षण किया गया था। जहाँ फायर स्टेशन बन जाने से सगड़ी तहसील के 972 गांव को लाभ मिलेगा जहां पर पूरी सगड़ी तहसील का देवारा इलाका देवी आपदाओं से हमेशा घिरा रहता है। जहां प्रतिवर्ष आग लगने से सैकड़ों घर जलकर राख हो जाते हैं तो जनहानि और पशु हानि भी अत्यधिक मात्रा में होती रहती है।यह फायर स्टेशन बन जाने से अजमतगढ़ हरैया बिलरियागंज एवं महाराजगंज ब्लॉक के अतिरिक्त अन्य क्षेत्रों को भी लाभ मिलेगा। जिसको लेकर सगड़ी के भाजपा नेता मनीष मिश्रा उर्फ पिन्टू बाबा सहित जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रदेश सरकार से सगड़ी तहसील क्षेत्र के हाईवे के आस पास एक बड़ा फायर स्टेशन बनाए जाने की लम्बे समय से मांग की थी। जिसको लेकर जमीनों को चिन्हित किया गया है। एवं जमीन का प्रस्ताव बनकर तैयार किया जा चुका है जल्द ही एक लखनऊ की अग्निशमन की उच्चस्तरीय टीम भी आकर निरीक्षण करने के बाद फायर स्टेशन बनने की मुहर लगाएगी। जिसको लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार पूरी तरह से गर्म है। क्षेत्र के लोगों का मानना है कि यह फायर स्टेशन बन जाने से जो जनपद से एवं अन्य जगहों से अग्निशमन की गाड़ियां आने में पूरे बस्ती गांव खाक हो जाते हैं नजदीक में फायर स्टेशन बन जाने के कारण अगलगी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जाएगा। साथ ही साथ यह फायर स्टेशन दर्जनों गाड़ियों का होगा जहां आवास वर्कशॉप एवं अन्य आवासों का निर्माण किया जाएगा। जिस पर लगभग 15 से 20 करोड रुपए की लागत आने का अनुमान लगाया जा रहा है।नेशनल हाईवे पर होने के नाते आवागमन सुगमता पूर्वक फायर स्टेशन के लिए हो सकता है ।बशर्ते जल्द ही इसका निर्माण शुरू हो जाए। इस संबंध में तहसीलदार सगड़ी बृजेंद्र कुमार उपाध्याय ने बताया कि पूर्व में चिन्हित जमीनों पर ही अग्निशमन मुख्य अधिकारी ने मुहर लगाई है। व प्रस्ताव सरकार शासन को भेज दिया जाएगा जिसके बाद एक मुख्य टीम अग्निशमन की लखनऊ से जल्द ही आएगी अंतिम मुहर लगाएगी उसके बाद टेंडर आदि की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। फायर स्टेशन बन जाने से सगड़ी क्षेत्र में दैवीय आपदा को रोका जा सकता है।
No comments:
Post a Comment