Wednesday, June 2, 2021

एसडीएम की मौजूदगी के बाद भी ग्रामीण नही लगवा रहे टीका।

एसडीएम की मौजूदगी के बाद भी ग्रामीण नही लगवा रहे टीका।

ग्राम प्रधान कोटेदार को भी गांव में लगा कर टीका के लिए किया जा रहा जागरूक।

टीका लगवाने से ग्रामीण कर रहे परहेज धर पकड़ कर लगाया जा रहा टीका।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के ब्लाक हरैया अंतर्गत हरैया ग्राम पंचायत के समस्त नगरों में जिसमें बाईपार मखदुमपुर हरैया आदि गांव आते हैं। जिनमें बुधवार को आशा आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं एएनएम अन्य स्वास्थ्य विभाग हरैया की टीम 45 प्लस वालों को टीका लगाया जा रहा है। जहां पर स्वयं उपजिलाधिकारी सगड़ी एवं जॉइन मजिस्ट्रेट गौरव कुमार उपस्थित होकर ग्रामीणों को टीका लगवाने के लिए समझा बुझा रहे हैं। पर इसके बावजूद ग्रामीण टीका लगवाने से भाग रहे हैं और उपजिलाधिकारी से खुद सवाल कर रहे है कि टिका लगने के बाद यदि हमारी मृत्यु हो गयी तो क्या होगा आप लिख कर दे तभी हम सब टीका लगवायेंगे जब गावों इस तरह से लोगो मे भय का माहौल है तो टीकाकरण का लक्ष्य कैसे पूरा होगा। जबकि गांव में कोविड के टीम में प्रधान अंकिता राय एव प्रधान प्रतिनिधि अतुल कुमार राय द्वारा एवं टीम के द्वारा धर पकड़ कर करोना से बचने की एवं करोना से जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। गांव के स्थानीय लोगों के होने के कारण लोगों को बात आसानी से समझ में आ रही है। जिसके बावजूद कुछ ऐसे लोग भी हैं जो अभी भी अफवाहों पर जा रहे हैं और टीका लगवाने से भाग रहे हैं। ऐसे लोगों को टीम के सदस्य धरपकड़ करके लाकर समझा बुझा कर टीका लगाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे लोगों को टीका लगवाने के लिए स्वयं उपजिलाधिकारी द्वारा एवं ग्रामीणों के द्वारा समझाया बुझाया जा रहा है की कोविड से बचने का एकमात्र उपाय टीकाकरण ही है। जिसको लेकर टीकाकरण सरकार द्वारा कराया जा रहा है। भ्रांतियां बहुत तरह की होती हैं इसके पूर्व में भी लोगों को पोलियो के प्रति काफी जागृत करने के बाद पोलियो का टीका लगाने के लिए लोग राजी हुए थे। ठीक यही स्थिति अन्य टीमों की भी रही है पर अब कोविड की तीसरी लहर को देखते हुए सरकार द्वारा टीकाकरण की कार्रवाई तेज करने के लिए अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है। जिससे कि अधिक से अधिक लोगों को टीका लग सके। जिसको लेकर सगड़ी तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवो कोविड का टीका लगवाया जा रहा है पर ग्रामीणों में टीका लगवाने की जहाँ जागरूकता का अभाव है जिससे टीका करण का लक्ष्य हासिल करने मद कठिनाई हो रही है। इस दौरान मौके पर उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ,अधीक्षक हरैया देवानन्द यादव,सोनू,अतुल कुमार राय प्रधान,आशा रीना यादव,इंद्रावती आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment