Tuesday, June 1, 2021

निर्विरोध निर्वाचित सभासद को उपजिलाधिकारी ने दिलाई शपथ।

निर्विरोध निर्वाचित सभासद को उपजिलाधिकारी ने दिलाई शपथ।

नगर पंचायत जीयनपुर में सभासद का हुआ शपथ ग्रहण।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर नगर पंचायत पर निर्विरोध निर्वाचित सभासद का शपथ ग्रहण हुआ संपन्न।
जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 8 आजाद नगर अपने पति सोचन कि वर्ष 2019 में बीमारी से ग्रस्त होने पर मौत के पश्चात सभासद का पद रिक्त चल रहा था। जिसके उपरांत शासन के निर्देश पर नगर पंचायत में सभासद के लिए उनकी पत्नी लीलावती देवी ने नामांकन किया एक ही नामांकन होने से निर्विरोध निर्वाचित हुए सभासद का आज मंगलवार  2:00 बजे सगड़ी उप जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सभासद लीलावती देवी को कर्तव्यनिष्ठा व संविधान की शपथ नगर पंचायत जीयनपुर में दिलाई शपथ ग्रहण के पश्चात नगर पंचायत अध्यक्ष जीयनपुर हरिशंकर यादव ने माल्यार्पण कर शुभकामना दी। वही अधिशासी अधिकारी अखिलेश कुमार यादव ने भी शपथ ग्रहण के पश्चात लीलावती देवी को बधाई दी।
इस अवसर पर एकलाक अहमद, हरकेश, मन्नू लाल, राजू ,गुड्डू, मुन्ना सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment