Monday, November 30, 2020

चार जुआरियों को पुलिस ने जुआ खेलते हुए किया गिरफ्तार।

चार जुआरियों को पुलिस ने जुआ खेलते हुए किया गिरफ्तार।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के समता नगर जीयनपुर में संजय टाकीज के अन्दर जुआ खेल रहे जुवारी के बारे में मुखबीर द्वारा पुलिस को सूचना मिली की समता नगर संजय टाकीज जीयनपुर में कुछ लोग अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर चार जुआरियों को रंगे हाथों जुआ खेलते समय पकड़ लिया। जिनके पास से एक गड्डी ताश के पत्ते व 800 सौ 30 रूपये बरामद हुए जुआ खेल रहे अभियुक्त में धर्मेंद्र सोनकर पुत्र रामलाल सोनकर निवासी समता नगर जीयनपुर, भीखन सोनकर पुत्र छोटई सोनकर निवासी समता नगर जीयनपुर ,आनंद सोनकर पुत्र हीरा सोनकर निवासी समता नगर जीयनपुर , कपूरचन्द सोनकर पुत्र गुलाब सोनकर निवासी समता नगर जीयनपुर  को जुआ खेलते हुए उपनिरीक्षक जीयनपुर उमेश कुमार हमराहियों द्वारा घेरकर गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए अभियुक्तों को विभिन्न धाराओं में जेल भेज दिया गया।

माँँ अंबे फर्नीचर हाउस की दुकान में लगी आग लाखों का सामान जलकर खाक।

माँँ अंबे फर्नीचर हाउस की दुकान में लगी आग लाखों का सामान जलकर खाक।

दो घंटे मशक्कत के बाद पाया गया आग पर काबू।

दो घंटे बाद पहुंचा फायर ब्रिगेड की गाड़ी तबतक आग पर काबू पा लिया गया था।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के मछली मार्केट के पास माँ अम्बे रेडीमेड गारमेंट एवं फर्नीचर हाउस की दुकान में सोमवार कि शाम 3:30 बजे के करीब अचानक शॉर्ट सर्किट के चिंगारी से दुकान के पीछे बने गोदाम में आग लग गई। जिसमें लगभग दो लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। किसी तरह से बाजार वासियों की मदद से पास में स्थित पोखरे से पानी निकालकर दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दुकान में आग लगने की सुचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई और फायर ब्रिगेड को को भी सूचना दी गई दो घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी तब तक सारा सामान जलकर राख हो गया था। किसी तरह से बाजार के ग्रामीणों ने दुकान का सारा सामान बाहर निकाल कर फेका तबतक दो लाख रुपए तक का सामान जलकर राख हो गया। जिसमें गद्दा, रजाई, सोफ़ा, तकिया, फर्नीचर, कंबल, प्लास्टिक की कुर्सी,चारपाई, सहित दुकान में रखी रूई जलकर खाक हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि यह दूसरी बार जीयनपुर बाजार में आग लगी है। पूर्व में रेडीमेड की दुकान में लगी आग में लगभग सात लाख रुपए का नुकसान हुआ था। कई बार ज्ञापन के माध्यम से अधिकारियों को अवगत कराया गया था कि जीयनपुर कोतवाली में एक फायर ब्रिगेड गाड़ी की जरूरत है। जिससे तत्काल फोन करने के बाद मौके पर पहुंच जाये और इतना नुकसान होने से बचा जा सके। वही ग्रामीणों में आक्रोश है कि फ़ोन करने के बाद दो घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी आई है।

Saturday, November 28, 2020

स्वर्गीय पंचानन राय शिक्षकों के मसीहा रहे - नरेंद्र सिंह।

स्वर्गीय  पंचानन राय का  मनाया गया जन्मदिन।

स्वर्गीय पंचानन राय शिक्षकों के मसीहा रहे - नरेंद्र सिंह।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के गांधी इंटर कॉलेज मालटारी के प्रांगण में शनिवार को स्वर्गीय पंचानन राय का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
सर्वप्रथम स्वर्गीय पंचानन राय  की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनको नमन और याद किया गया। साथ ही उनके पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया गया। 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोरखपुर फैजाबाद खंड  शिक्षक निर्वाचन  के प्रत्याशी नरेंद्र सिंह  ने कहा 1968 में स्वर्गीय पंचानन शिक्षक बने और गांधी इंटर कॉलेज मालटारी में शाखा मंत्री से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में संगठन में कार्य करना प्रारंभ किए 1980 में सगड़ी विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए तत्कालीन उत्तर प्रदेश की सरकार शिक्षकों के लिए एक आचार संहिता का प्रस्ताव लाने का प्रयास कर कर ही रही थी कि स्वर्गीय राय साहब  ने उसका विरोध किया जिसके कारण 1985 में कांग्रेस पार्टी ने टिकट नहीं दिया तो पुनः 1989 से 1991 तक सगड़ी विधानसभा से विधायक चुने गए और 1982 से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के महामंत्री चुने गए 1996 में गोरखपुर फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद के सदस्य चुने गए। 5 सितंबर 2007 को एक सड़क दुर्घटना में स्वर्गी पंचानन राय की मृत्यु हो गई। 28 नवंबर 1943 स्वर्गीय राय की जन्म तिथि होने के कारण इनकी जन्म तिथि मनाई जाती है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री एवं गोरखपुर फैजाबाद खंड निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी नरेंद्र सिंह ने उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद  स्व राय साहब के  जीवन संघर्षों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया आगे उन्होंने कहा मैं स्व राय साहब का प्रतिनिधि भी रह चुका हूं मृत्यु के दिन भी उनके साथ ही था। पूरे प्रदेश में विद्यालय के प्रबंधक प्रधानाचार्य शिक्षकों एवं प्रदेशीय मंत्री नरेंद्र सिंह के सहयोग से एक  मूर्ति स्वर्गीय पंचानन राय  की कर्मभूमि गांधी इंटर कॉलेज के प्रांगण में स्थापित की गई है। स्वर्गीय पंचानन राय  ऐसे नेता रहे जिनकी पुण्यतिथि एवं जन्म दिन  दोनों मनाया जाता है। ऐसे महान नेता शिक्षकों के हृदय स्पंदन एवं लोगों के मसीहा रहे। साथ ही नरेंद्र सिंह ने सपथ लिया कि मै  राय साहब के  संघर्षों आदर्शों पर जीवन पर्यंत चलूंगा । मैं तो पंचानन राय नहीं बन सकता किंतु उनसे जो संघर्ष सीखा है, शिक्षक समुदाय की पीड़ा को और विभिन्न जनपदों और मंडलों में शिक्षा जगत में फैले भ्रष्टाचार को अंकुश लगाने का कार्य करूंगा।
साथ ही विद्यालय के प्रबंधक कमला राय ने कहा आज हमको स्वर्गीय पंचानन राय के बताए गए पद चिन्हों पर चलने की जरूरत है ।  सभी शिक्षकों और कर्मचारियों ने संकल्प लिया कि हम लोग उनके आदर्शों सिद्धांत पर आजीवन चलने का प्रयास करेंगे।
  इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक कमला राय , प्रभारी प्रधानाचार्य परमानंद मिश्र,  शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष राजेश राय ,जिला मंत्री लवकुमार राय,  पूर्व प्रधानाचार्या सविता राय, दान बहादुर यादव, टिल्ठू राम यादव, चंद्र प्रकाश राय, अमरेंद्र प्रताप शाही, नवीन तिवारी,  ओम प्रकाश राय, हरिप्रसाद राय ,हरिलाल यादव, संतोष कुमार, श्याम बहादुर, राजेश सिंह, विवेक कुमार ,  अरूण कांत पाठक,  भद्रसेन , सतीश,  रिजवान, गंगादीन, सागर राय आदि लोग उपस्थित थे।

Friday, November 27, 2020

15 बीघा धान की फसल को प्रशासन ने कटवाया।

15 बीघा धान की फसल को प्रशासन ने कटवाया।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के छपरा सुल्तानपुर निवासी ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह और उनकी पत्नी वंदना  सिंह ,भाभी किरन सिंह ,अभिषेक सिंह ,विपुल सिंह के नाम से 21 बीघा जमीन मेें से 15 बीघे जमीन पर धान की बुवाई की गई थी। जिसको प्रशासन ने पूर्व में अपने कब्जे में ले लिया था। शुक्रवार को तहसीलदार सगड़ी बृजेंद्र कुमार उपाध्याय और जीयनपुर  कोतवाल नन्द कुमार तिवारी, इमिलिया चौकी इंचार्ज सहित भारी संख्या में फोर्स  के साथ मौके पर पहुंचे और 15 बीघा धान की फसल को कंबाइन मशीन लगाकर कटवाया गया। तहसीलदार बृजेंद्र कुमार उपाध्याय ने बताया की धान को क्रय केंद्र पर बेचा जाएगा जो धनराशि प्राप्त  होगी। उसको सरकारी खाते में जमा किया जाएगा। ध्रुव सिंह उर्फ कुण्टू सिंह के परिवार के नाम कुल 21 बीघा जमीन खर्रारस्तीपुर में मौजूद है। जिस पर गन्ना और धान की फसल उगाई गई थी। जिसकों प्रशासन ने शुक्रवार को दोपहर लगभग 2:00 बजे भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर गाटा संख्या 126 कुल 21 बीघे जमीन में से 15 बीघा जमीन में बोयें धान को कटवा दिया। उस जमीन को प्रशासन के द्वारा पूर्व में ड्डगी पीटकर जब्ती की कार्रवाई की गई थी। तहसीलदार सगड़ी  बृजेंद्र कुमार उपाध्याय को उक्त प्रॉपर्टी के लिए प्रशासक नियुक्त किया गया था। और इसके पूर्व में भी 1 जुलाई  एवं 10 अगस्त को जीयनपुर अजमतगढ़ आदि जगहों पर करोड़ों की प्रॉपर्टी को पुलिस प्रशासन के द्वारा जप्ती की कार्यवाही की गई थी। वही जीयनपुर कोतवाल नन्द कुमार तिवारी ने बताया की यह कार्यवाही नियुक्त किए गयें प्रशासक के द्वारा कराई गई है।

Thursday, November 26, 2020

25 हजार के इनामी अपराधी सहित 5 अभियुक्तों के ऊपर गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही।

25 हजार के इनामी अपराधी सहित 5 अभियुक्तों के ऊपर गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही।


(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
आजमगढ़: 26 नवंबर:-  पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह के निर्देश पर अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के मद्देनजर जीयनपुर कोतवाली पुलिस द्वारा सलीम पुत्र अकरम निवासी देवपार थाना जीयनपुर, विवेक सिंह उर्फ मिंटू पुत्र जयप्रकाश निवासी हुसेपुर रामजी आवन महराजगंज, अबू तला पुत्र अबू फैसल निवासी बिलरियागंज देहात थाना बिलरियागंज, अभिषेक राय पुत्र कमलेश निवासी टंडवा श्रीराम पुरवा बाजार गोरखपुर, अफजल उर्फ सोनू पुत्र इश्तियाक निवासी आसिफ गंज तकिया थाना कोतवाली के ऊपर गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही की गई।
        थाना-जीयनपुर
पुलिस मुठभेड़ में 25-25 हजार रूपये के दो ईनामिया शातिर अपराधी सहित 5 अभियुक्त गिरफ्तार,एक अदद पिस्टल 32 बोर,दो अदद तमंचा 315 बोर,एक अदद तमंचा 303 बोर तथा चोरी की मोटरसाईकिल बरामद।
आज़मगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषयक चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सिद्धार्थ एव क्षेत्राधिकारी सगडी के कुशल निर्देशन मे आज दिनांक 02.10.2020 को निरीक्षक गजानन्द चौबे ,उ0नि0 श्री श्रीप्रकाश शुक्ला व स्वाट टीम द्वितीय द्वारा जनपद के इनामी अपराधियो की सुरागरसी व पतारसी में मामूर होकर कस्बा जीयनपुर में मौजूद थे कि जरिये मुखवीर खास सूचना मिली कि थाना जीयनपुर के इनाम घोषित अपराधी सलीम व अब्बू तलहा अपने कुछ साथियो के साथ रजादेपुर चौराहा से अजमतगढ़ जाने वाली पक्की सड़क पर स्थित रजादेपुर हरिजन बस्ती मोड़ पर स्थित पुलिया पर मौजूद है । इस सूचना पर प्र0नि0 जीयनपुर से सम्पर्क किया गया तो प्र0नि0 जीयनपुर श्री नन्द कुमार तिवारी ,उ0नि0 श्री अमरनाथ यादव मय हमराहियान के जीयनपुर चौराहे पर पहुचे । पुलिस टीम को मुखबिर की सूचना से अवगत कराते हुए मय पुलिस बल के मौके पर पहुचे कि पुलिस बल को देखकर वहा मौजूद एक व्यक्ति ने जान मारने की नियत से पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया । पुलिस बल द्वारा प्रशिक्षित तरिके से अपना बचाव करते हुए हिकमत अमली से एक बारगी घेरकर आवश्यक बल प्रयोग कर पाँच व्यक्तियो को समय 22.55 बजे गिरफ्तार किया गया । पकडे गये व्यक्तियो का नाम पता पुछने पर उन्होने अपना नाम क्रमशः 1.सलीम पुत्र अकरम निवासी ग्राम देवापार थाना जीयनपुर जनपद आज़मगढ़ 2.विवेक सिंह उर्फ मिन्टू पुत्र जय प्रकाश सिंह निवासी ग्राम हुसेपुर थाना महाराजगंज जनपद आज़मगढ़ 3.अब्बू तलहा पुत्र फैसल निवासी ग्राम बिलरियागंज देहात थाना बिलरियागंज जनपद आज़मगढ़ 4. अभिषेक राय पुत्र कमलेश राय निवासी ग्राम टड़वा श्रीराम थाना उरूवा बाजार जनपद गोरखपुर 5.अफजाल अहमद उर्फ सोनू पुत्र इश्तियाक अहमद निवासी असिफगंज तकिया थाना कोतवाली आज़मगढ़ बताया तथा मौके पर तलाशी से अभियुक्तगण के पास से एक अदद पिस्टल 32 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर ,02 अदद तमंचा देशी 315 बोर,दो जिन्दा व एक खोखा कारतूस 315 बोर व एक अदद तमंचा 303 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 303 बोर तथा 02 अदद मोटरसाइकिल बरामद हुआ । कडाई से पुछताछ करने पर अभियुक्त सलिम व अब्बू तलहा ने बताया कि हम दोनो थाना जीयनपुर में पूर्व में भी वारदात कर चूके है जिसकी जांच की गई तो यह तथ्य प्रकाश में आया कि सलिम व अब्बू तलहा थाना जीयनपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0-203/20 व 239/20 में वांछित है तथा दोनो पर 25000-25000 का पुरस्कार भी घोषित है । उपरोक्त बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर 1. मु0अ0सं0-304/2020 धारा 307/147/148/149 भादवि बनाम उपरोक्त पांचो अभियुक्त 2.मु0अ0सं0-305/2020 धारा 41/411 भादवि बनाम सलीम 3.मु0अ0स0 306/2020 धारा 25 आर्म्स एक्ट बनाम सलीम 4.मु0अ0सं0-307/2020 धारा 25 आर्म्स एक्ट बनाम विवेक 5. मु0अ0सं-308/2020 धारा 25 आर्म्स एक्ट बनाम अभिषेक राय 6. मु0अ0सं0-309/2020 धारा 25 आर्म्स एक्ट बनाम अफजल पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण

1.सलीम पुत्र अकरम निवासी ग्राम देवापार थाना जीयनपुर जनपद आज़मगढ़ ।
2.विवेक सिंह उर्फ मिन्टू पुत्र जय प्रकाश सिंह निवासी ग्राम हुसेपुर थाना महाराजगंज जनपद आज़मगढ़ ।
3.अब्बू तलहा पुत्र फैसल निवासी ग्राम बिलरियागंज देहात थाना बिलरियागंज जनपद आज़मगढ़ ।
4. अभिषेक राय पुत्र कमलेश राय निवासी ग्राम टड़वा श्रीराम थाना उरूवा बाजार जनपद गोरखपुर ।
 5.अफजाल अहमद उर्फ सोनू पुत्र इश्तियाक अहमद निवासी असिफगंज तकिया थाना कोतवाली आज़मगढ़।

पंजीकृत अभियोग
1. मु0अ0सं0-304/2020 धारा 307/147/148/149 भादवि थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ ।
2.मु0अ0सं0-305/2020 धारा 41/411 भादवि बनाम सलीम थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ ।
3.मु0अ0स0 306/2020 धारा 25 आर्म्स एक्ट बनाम सलीम थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ ।
4.मु0अ0सं0-307/2020 धारा 25 आर्म्स एक्ट बनाम विवेक थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ ।
5. मु0अ0सं-308/2020 धारा 25 आर्म्स एक्ट बनाम अभिषेक राय थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ ।
6. मु0अ0सं0-309/2020 धारा 25 आर्म्स एक्ट बनाम अफजल थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ ।

आपराधिक इतिहास
अभियुक्त विवेक सिंह उर्फ मिन्टू पुत्र जयप्रकाश सिंह निवासी हुसेपुर (रामजियावन) थाना महराजगंज आजमगढ ।
1. मु0अ0सं0-68/09 धारा 302 भादवि थाना महराजगंज जनपद आजमगढ ।
2. मु0अ0सं0-123/01 धारा 392,411,307 भादवि थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ ।
3. मु0अ0सं0-124/01 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ ।
4. मु0अ0सं0-132/01 धारा 3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर अधि0 थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ ।
5. मु0अ0सं0-401/09 धारा 3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर अधि0 थाना महराजगमज जनपद आजमगढ ।
6. मु0अ0सं0-102/01 धारा 394 भादवि थाना अहरौला जनपद आजमगढ ।
7. मु0अ0सं0-789/09 धारा 394,302 भादवि थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ ।
8. मु0अ0सं0-792/09 धारा 307,302 भादवि थाना राजेसुल्तानपुर जनपद आजमगढ ।
9. मु0अ0सं0-748A/10 धारा 395,308 भादवि थाना महराजगंज जनपद आजमगढ ।
10. मु0अ0सं0-141/15 धारा 110 सीआरपीसी थाना महराजगंज जनपद आजमगढ ।
11. मु0अ0सं0-247/16 धारा 110 सीआरपीसी थाना महराजगंज जनपद आजमगढ ।
12. मु0अ0सं0-304/20 धारा 307,147,148,149, भादवि थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ ।
13. मु0अ0सं0-307/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ ।

अभियुक्त अब्बु तलहा पुत्र फैसल निवासी बिलरियागंज देहात थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ (25 हजार का ईनामिया )

1. मु0अ0सं0-141/20 धारा 406 भादवि थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ ।
2. मु0अ0सं0- 304/2020 धारा 307,147,148,149 भादवि थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ ।
3. मु0अ0सं0- 203/20 धारा 457,380,411,413,419,420,467,468,471 भादवि थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ ।
4.मु0अ0सं0-239/20 धारा 379,411,419,420 भादवि थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ । 

अभियुक्त सलीम पुत्र अकरम निवासी ग्राम देवापार थाना जीयनपुर जनपद आज़मगढ़ । (25 हजार का ईनामिया)

1. मु0अ0सं0- 203/20 धारा 457,380,411,413,419,420,467,468,471 भादवि थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ ।
2. मु0अ0सं0-239/20 धारा 379,411,419,420 भादवि थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ ।
3. मु0अ0सं0- 304/2020 धारा 307,147,148,149 भादवि थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ ।
4. मु0अ0सं0-305/20 धारा 41,411 भादवि थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ ।
5. मु0अ0सं0-306/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ ।

अभियुक्त अभिषेक राय पुत्र कमलेश राय निवासी ग्राम टड़वा श्रीराम थाना उरूवा बाजार जनपद गोरखपुर 

1. मु0अ0सं0- 304/2020 धारा 307,147,148,149 भादवि थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ ।
2. मु0अ0सं0-308/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ ।

अभियुक्त अफजाल अहमद उर्फ सोनू पुत्र इश्तियाक अहमद निवासी असिफगंज तकिया थाना कोतवाली आज़मगढ़ ।

1. मु0अ0सं0- 304/2020 धारा 307,147,148,149 भादवि थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ ।
2. मु0अ0सं0-309/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ ।
3. मु0अ0सं0-231/18 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली जनपद आजमगढ ।
बरामदगी
1. एक अदद पिस्टल 32 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर 
2. दो अदद तमंचा देशी 315 बोर ,दो जिन्दा व एक खोखा कारतूस 315 बोर 
3. एक अदद तमंचा 303 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 303 बोर 
4. दो अदद मोटरसाइकिल
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
1. प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर नन्द कुमार तिवारी मय हमराह थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ ।
2. निरीक्षक श्री गजानन्द चौबे मय हमराह जनपद आजमगढ ।
3. स्वाट टीम द्वितीय जनपद आजमगढ ।

Wednesday, November 25, 2020

100 मीटर और 400 मीटर दौड़ में सुप्रिया पाल ने मारी बाजी।

कबड्डी में नरहन खास रहा प्रथम।

100 मीटर और 400 मीटर दौड़  में सुप्रिया पाल ने मारी बाजी।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी अजमतगढ़ ब्लाक  के देऊपुर हनुमान नगर स्थित  परमहंश  इंटर कॉलेज के प्रांगण  में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकासदल विभाग द्वारा खंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य सूर्य प्रकाश  यादव कार्यक्रम की शुरुआत की । आगे उन्होंने  बताया खेल से बच्चों का सर्वागीण  विकास होता है। आपसी भाईचारा बढ़ता है। इस तरह के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र में छिपी प्रतिभा का निखार होगा।
वहीं  बालिका वर्ग में 100 मीटर की दौड़ में सुप्रिया पाल प्रथम डिंपल वित्तीय , 200 मीटर में डिंपल यादव प्रथम सुप्रिया पाल द्वितीय,  400 मीटर दौड़ में सुप्रिया पाल प्रथम अंशु यादव द्वितीय।
 बालक वर्ग में 400 मीटर दौड़ में छोटे लाल प्रथम सचिन साहनी द्वितीय,  800 मीटर दौड़ में शंकर साहनी प्रथम अमित निषाद द्वितीय, 1500 मीटर दौड़ में रामानंद यादव प्रथम मोहम्मद अजमल वित्तीय, 3000 मीटर दौड़ में मुकेश चंद यादव प्रथम गोविंद साहनी द्वितीय ।
 बालिका लंबी कूद में सुप्रिया पाल प्रथम शिखा राय द्वितीय,  बालक लंबी कूद में नवीन यादव प्रथम गोविंद द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।
 कबड्डी बालिका वर्ग में बनकटिया प्रथम सुखमदत्तनगर द्वितीय,  बाली बाल प्रतियोगिता में  सुखमदत्तनगर प्रथम   सिकंदरपुर, कबड्डी प्रतियोगिता  में नरहन खास  प्रथम तरौका द्वितीय स्थान प्राप्त किया । कुश्ती में 50 किलोग्राम वर्ग में अभिमान प्रथम सूरज मौर्य  द्वितीय,   54 किलोग्राम में आकाश यादव प्रथम राहुल द्वितीय,  58 किलो वर्ग में अरविंद प्रथम आकाश द्वितीय,  63 किलो में  शैलेश यादव प्रथम कीर्तन द्वितीय,  69 किलोग्राम में बलिराम प्रथम विनय पाल द्वितीय स्थान प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन के बाद केदार यादव प्रधानाध्यापक  और बेचू यादव द्वारा विजेताओ को  पुरस्कार वितरण किया गया ।इस इस मौके पर जगदीश प्रसाद यादव,  पवन यादव, जितेंद्र सिंह ,कमलनयन यादव, सतीश चंद्र, मुन्ना, रामप्यारे, विजय प्रताप ,सुभाष मौर्य,  दशरथ, विजेंद्र,यादव आदि लोग मौजूद थे। कार्यक्रम के संयोजक जगदीश प्रसाद यादव क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी ने सबका आभार प्रकट किया।

अज्ञात वाहन की टक्कर में युवक बुरी तरह से घायल।

अज्ञात वाहन की टक्कर में युवक बुरी तरह से घायल।

सगड़ी तहसील मुख्यालय के पास
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील मुख्यालय के पास  स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय पास अज्ञात वाहन की टक्कर से 31 वर्षीय युवक सिंहासन यादव पुत्र हरिश्चंद्र यादव निवासी तेंदुआ थाना मुबारकपुर बुरी तरह से घायल हो गया। जिसको ग्रामीणों ने आनन-फानन में घायल अवस्था में जीयनपुर स्थित एक निजी हास्पिटल में इलाज के लिए पहुंचाया। वही मौके पर पहुंची जीयनपुर पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।

Tuesday, November 24, 2020

ठग महिला को दुकानदार ने पहचान किया पुलिस के हवाले।

ठग महिला को दुकानदार ने पहचान किया पुलिस के हवाले।

10 महीना पहले एक महिला द्वारा सोनार के दुकान से 15 सोने का किल गायब कर दिया गया था।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के नगर पंचायत अजमतगढ़ बाजार निवासी संजय वर्मा पुत्र स्व0 प्रेमशंकर वर्मा के सराफा की दुकान पर 10 महीना पहले एक महिला के द्वारा दुकानदार से सोने की किल दिखाने के लिए बोली दुकानदार द्वारा सोने का 15 किल महिला को दिया गया उस महिला के द्वारा इधर उधर की बातों में दुकानदार को लेकर 15 सोने का किल गायब कर ठग महिला फरार हो गई। ठग महिला का विडियों फुटेज दुकानदार के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। दुकानदार द्वारा ठग महिला का बहुत खोज बिन किया गया पर ठग महिला नही मिली। वही सोमवार की शाम 6:30 बजे के करीब अजमतगढ़ के सर्राफा व्यापारी द्वारा जीयनपुर बाजार में स्थित सराफा व्यापारी उमेश वर्मा पुत्र मुन्नू वर्मा के दुकान पर सोने का सामान निकलवा रहे थे। उसी दौरान उक्त ठग महिला उस दुकान पर कुछ सामान निकलवा कर देख रही थी। तबतक ठग महिला के ऊपर अजमतगढ़ दुकानदार की नजर पड़ गई। संजय वर्मा द्वारा उमेश वर्मा को बताया गया कि यह महिला ठग है। हमारे दुकान में 10 महीना पहले 15 किल सोने का देखने के बहाने गायब कर चुकी है। जिसका सीसी फुटेज कैमरे में कैद हैं। इस बात को सुनकर जीयनपुर के दुकानदार ने तत्काल महिला का तलाशी ली तो ठग महिला के पास से कुछ सामान बरामद हुआ। वही दुकानदार द्वारा ठग महिला को जीयनपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया। सर्राफा दुकानदार द्वारा कोई भी तहरीर उस ठग महिला के खिलाफ नहीं दिया गया तो जीयनपुर पुलिस ने ठग महिला को 151 में चालान कर दिया।

ठग महिला को दुकानदार ने पहचान किया पुलिस के हवाले।

ठग महिला को दुकानदार ने पहचान किया पुलिस के हवाले।

10 महीना पहले एक महिला द्वारा सोनार के दुकान से 15 सोने का किल गायब कर दिया गया था।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के नगर पंचायत अजमतगढ़ बाजार निवासी संजय वर्मा पुत्र स्व0 प्रेमशंकर वर्मा के सराफा की दुकान पर 10 महीना पहले एक महिला के द्वारा दुकानदार से सोने की किल दिखाने के लिए बोली दुकानदार द्वारा सोने का 15 किल महिला को दिया गया उस महिला के द्वारा इधर उधर की बातों में दुकानदार को लेकर 15 सोने का किल गायब कर ठग महिला फरार हो गई। ठग महिला का विडियों फुटेज दुकानदार के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। दुकानदार द्वारा ठग महिला का बहुत खोज बिन किया गया पर ठग महिला नही मिली। वही सोमवार की शाम 6:30 बजे के करीब अजमतगढ़ के सर्राफा व्यापारी द्वारा जीयनपुर बाजार में स्थित सराफा व्यापारी उमेश वर्मा पुत्र मुन्नू वर्मा के दुकान पर सोने का सामान निकलवा रहे थे। उसी दौरान उक्त ठग महिला उस दुकान पर कुछ सामान निकलवा कर देख रही थी। तबतक ठग महिला के ऊपर अजमतगढ़ दुकानदार की नजर पड़ गई। संजय वर्मा द्वारा उमेश वर्मा को बताया गया कि यह महिला ठग है। हमारे दुकान में 10 महीना पहले 15 किल सोने का देखने के बहाने गायब कर चुकी है। जिसका सीसी फुटेज कैमरे में कैद हैं। इस बात को सुनकर जीयनपुर के दुकानदार ने तत्काल महिला का तलाशी ली तो ठग महिला के पास से कुछ सामान बरामद हुआ। वही दुकानदार द्वारा ठग महिला को जीयनपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया। सर्राफा दुकानदार द्वारा कोई भी तहरीर उस ठग महिला के खिलाफ नहीं दिया गया तो जीयनपुर पुलिस ने ठग महिला को 151 में चालान कर दिया।

15 वर्षीय युवक ने पैसा वापस कर ईमानदारी की मिसाल पेश की।

15 वर्षीय युवक ने पैसा वापस कर ईमानदारी की मिसाल पेश की।

जीयनपुर बाजार में रुपये से भरा पर्स कोतवाली को सौपा।

बाजार में युवक के ईमानदारी की चर्चा के कायल हुए लोग।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के आजाद नगर जीयनपुर निवासी हर्ष कुमार बारी पुत्र विनय बारी कक्षा 09 का छात्र है।जो सोमवार को 6:30 बजे लगभग यूनियन बैंक के पास एक पर्स पाया जब देखा तो उसमें 10,000 हजार रुपये नकद और ए टी एम कार्ड,आधार कार्ड,पेन कार्ड एव एक फोटो मिला जिसपर उसने पर्स को ले जाकर कोतवाली में जमा कर दिया।पुलिस ने आधार कार्ड के पते पर पुलिस ने सूचना दी। जिसपर मंगलवार को सुबह 11 बजे उक्त लड़का पहुंचा जिसका पर्स खोया था। अबु उमैर पुत्र अजिजू रहमान निवासी उदयभानपुर थाना मुबारकपुर ने बताया कि सोमवार को में ऑटो से जीयनपुर बाजार के मुबारकपुर तिराहे पर जब उतरा तो बड़हलगंज जाने को बस पकड़ने के लिए पैदल जा रहा था कि जेब से पर्स गिर गया। उसी समय नूरी मस्जिद से पर्स खोने का ऐलान कराया गया। पर पर्स नही मिला। जब पुलिस ने मेरे घर सूचना दी तो में खुशी से उछल पड़ा। मंगलवार को कोतवाली पहुंच कर मुझे पुलिस ने उक्त ईमानदार लड़के से परिचय कराया और पर्स मुझे दिया गया जिसमें सभी सामान मौजूद थे तो ईमानदार युवक को 500 रुपये ईनाम दिया जो वह ले नही रहा था। पर जबरदस्ती उसे मिठाई खाने को पैसा दिया।अबु उमैर ने यह भी कहा कि यह आज की पुलिस है जो काफी बदल चुकी है जो पब्लिक के सुख दुख में खड़ी रह रही है। पूरे बाजार में ऐसे युवक ईमानदारी की चर्चा हर जुबान पर है लोग चारो तरफ चर्चा की जा रही है।कोतवाल नन्द कुमार तिवारी ने बताया कि आज के नव युवकों को ऐसे बच्चों से सीख लेनी चाहिए। देश को ऐसे होनहारों की जरूरत है।

Monday, November 23, 2020

जीयनपुर बाजार में आये दिन लग रहे जाम से लोग परेशान।

जीयनपुर बाजार में आये दिन लग रहे जाम से लोग परेशान।

सड़क चौड़ीकरण के बाद भी नही मिली निजात।

सड़क के दोनों पटरी पर ठेला कुलचा,सवारी गाड़िया,सामानों से लग रहा जाम।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर बाजार में सड़क चौड़ीकरण के बाद भी आयें दिन घण्टो जाम से लोगो को जूझना पड़ रहा है। जिसकी मुख्य वजह है कि सड़क की पटरियों पर जहा दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है तो सवारी गाड़िया,ठेला,कुलचा आदि सड़क पर लगा कर अतिक्रमण कर लेने के कारण जाम से लोगो को फजीहत उठानी पड़ रही है।
जबकि सड़क के चौड़ीकरण से आम लोगो मे एक धारणा जगी थी कि अब जाम से निजात मिल जाएगी पर अबतक जाम से निजात तो दूर आये दिन लोगो को जाम से जूझना पड़ रहा है। यहा तक कि एम्बुलेंस और अधिकारियों की गाड़ियां भी जाम के झाम से जुझ रही है। ऊपर से चौक पर पुलिस के नाम पर होमगार्ड डियूटी तो देते है। पर जाम लगा रह रहा है। जबकि पूर्व में कई बार अतिक्रमण पर डंडा तो चला पर वह भी मात्र दिखावा ही साबित हुआ लोगो ने पुनः अतिक्रमण कर लियें और जाम से निजात नही मिल सकी।वही कई बार व्यापारियों और ऑटो चालकों के साथ बैठक कर जाम हटाने का सुझाव दिया गया पर अमल नही होने से कार्यवाही नही हो सकी। यहां तक तो बाजार से न तो टैक्सी स्टैंड और ना ही सब्जी मंडी ही बाहर की गई। जिससे जाम से निजात मिल पाती। जबतक फल मंडी,ठेला,कुलचा,टैक्सी,आदि बाजार से बाहर नही हो जाते जाम से निजात मिलना काफी कठिन है। वही पूर्व में अधिशाषी अधिकारी जीयनपुर नगर पंचायत अखिलेश यादव ने कहा कि चिन्हित कर सभी अतिक्रमणकारियों के खिलाफ नोटिस जारी करगें यदि फिर भी लोग अतिक्रमण नही हटाये तो पुलिस की मदत लेकर अतिक्रमण हटाया जाएगा। उसके बाद भी कोई कार्रवाई नही होने के कारण जाम से लोगों को निजात नही मिल पाई है। जिससे बाजार वासियों और दूर दराज से आने वाले लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। अब देखना यह है कि जीयनपुर के लोगों को इस जाम के झाम से कबतक निजात मिल पाती है। वही जीयनपुर कोतवाल नन्द कुमार तिवारी के द्वारा लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए काफी हद तक मशक्कत करनी पड़ रही है।

बिलरियागंज के दुकानदार अपने दुकान का सामान सड़कों पर रख बेच रहे हैं,जिससे आयें दिन लग रहा है जाम।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

रिपोर्ट:सर्वेश पान्डेय बिलरियागंज।

आजमगढ़।
बिलरियागंज स्थानीय कस्बा बिलरियागंज में नये चौक से लेकर पुराना चौक, खास बाजार, कासिमगंज, अयुब हास्पिटल, तक दुकानदार अपने दुकान के सामान सड़कों तक निकाल कर बेच रहे हैं। वहीं बाजार में मोटर साइकिल आड़े तिरछे दाये बाये सड़क के किनारे रखकर अपने अपने सामानों को लेने में लगे रहते हैं जिसके कारण जगह जगह आये दिन जाम के झाम में लोगों को झेलना पड़ता है और लोग काफी समय तक परेशान रहते हैं लेकिन क्या करें कि जाम में ना फसे और अपने गंतव्य मार्ग को चले जाये। ज्ञातव्य हो कि कहने को तमाम नेता कस्बे में निवास करते हैं लेकिन इस जाम पर कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है जिसमें कस्बे के आस पास से  आये नागरिकों ने बार बार प्रशासन को कोसने में लगा हुआ है और मोनु यादव, सोनु,अजय, संदीप,हरिराम आदि ने बताया कि अगर प्रशासन लोगों को अपने अपने दुकान को दुकान के अंदर सामान बेचने का आदेश देता तो शायद इस जाम से काफी हद तक बचा जा सकता है और पटरियों को खाली रखते और बाईक वाले बाईक को साईड से लगाते तो शायद यह जाम नहीं होता लेकिन यह नेक कार्य करेगा कौन।

Sunday, November 22, 2020

जीयनपुर पुलिस ने मारने पीटने व हाथ की अंगुली काट देने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक महिला को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
 
आजमगढ़।
जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने पूर्व की घटना में वांछित चल रही महिला को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
1.पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण –  दिनांक 25.09.2020 को वादी श्री विभूतिलाल पुत्र स्व0 मेना मल्लाह निवासी मछलीशहर वार्ड नम्बर 10 अजमतगढ़ थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र में प्रतिवादीगण द्वारा गाली गुप्ता देते हुए मारने पीटने व हाथ की अंगुली काट देने व जान से मारने के धमकी देने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिए थे प्रार्थनापत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 317/2020 धारा 326,323,504 भादवि  पंजीकृत किया गया था ।
2.गिरफ्तारी का विवरण- आज दिनांक 22.11.2020 को प्रभारी उ0नि0 राज कुमार तिवारी मय हमराह का0 अभिषेक यादव म0का0 प्रीति सिंह के थाना हाजा से रवाना होकर क्षेत्र में मामूर था कि जरिये मुखविर खास सूचना मिली कि मु0अ0सं0 317/2020 धारा 326,323,504 भादवि  से सम्बन्धित नामित/वाँछित अभियुक्ता कु0 गुडिया  पुत्री भगौती मल्लाह निवासी अजमतगढ वार्ड न0 10 मछला शहर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ अपने घर पर मौजूद है । को समय करीब 10.45 बजे गिरफ्तार कर लिया गया।
3.पूछताछ का विवरण- अभियुक्ता द्वारा पूछने पर जुर्म से इन्कार करते हुए मा0 न्यायालय मे बयान देना बतायी।
4.पंजीकृत अभियोग-   मु0अ0सं0 317/2020 धारा 326,323,504 भादवि  थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
5.आपराधिक इतिहास अभियुक्तगण-   मु0अ0सं0 317/2020 धारा 326,323,504 भादवि थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
6.गिरफ्तार अभियुक्ता-  कु0 गुडिया  पुत्री भगौती मल्लाह निवासी अजमतगढ वार्ड न0 10 मछला शहर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़  
7.बरामदगी-  निल
8. गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- 
1.  उ0नि0 राज कुमार तिवारी थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
2.का0 अभिषेक यादव थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
3.म0का0 प्रीति सिंह थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
9.गिरफ्तार अभियुक्त के सम्बन्ध मे इनाम घोषित कराने हेतु पूर्व मे रिपोर्ट प्रेषित किया गया है या नही –निल
10.गिरफ्तार अभियुक्त किसी गैंग का सदस्य है तो उसका विवरण – निल

Saturday, November 21, 2020

नगर पंचायत बिलरियागंज के सदस्यों ने मंडलायुक्त से शिकायत कर इओ सुरेश कुमार को हटाने की मांग की।

नगर पंचायत बिलरियागंज के इओ सुरेश कुमार द्वारा सदस्यों को धमकाने व काम न करने की धमकी देने का सिलसिला जारी।

नगर पंचायत बिलरियागंज के इओ सुरेश कुमार विगत बारह वर्षों से आजमगढ़ जनपद में इओ का पद संभाल रहे हैं।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

रिपोर्ट:सर्वेश पान्डेय बिलरियागंज।

आजमगढ़।
बिलरियागंज स्थानीय नगर पंचायत बिलरियागंज में इओ सुरेश कुमार द्वारा नगर पंचायत बिलरियागंज के सदस्यों को धमकाने व काम न करने की धमकी देने का सिलसिला जारी नगर पंचायत बिलरियागंज के सदस्यों ने इस पर शिकायत जनपद आजमगढ़ के मंडलायुक्त से किया और बताया कि इओ सुरेश कुमार विगत बारह वर्षों से जनपद आजमगढ़ के इओ का पद संभाल रहे हैं। जिसमें दो बार बिलरियागंज दो बार जीयनपुर में रहे हैं और वर्तमान में अब बिलरियागंज में रह रहे हैं। बताया गया कि जनपद अम्बेडकर नगर के जहांगीरगंज निवासी है और आजमगढ़ के लक्षिरामपुर में अपना निजी मकान भी बनवा लिये और अब सदस्यों के काम तो नहीं कर रहे हैं। लेकिन धमकी जरुर दे रहे हैं जिसमें सदस्यों ने मंडलायुक्त से इओ को जनपद आजमगढ़ से अत्यंत जगह ट्रांसफर किए जाने की मांग किया है सदस्यों ने लिखित देते हुए बताया कि इओ सुरेश कुमार का नगरपालिका पद पर पदोन्नति तीन वर्ष पूर्व हो चुकी थी लेकिन सेटिंग होने के कारण बिलरियागंज नगर पंचायत छोड़ कर जाना नहीं चाहते बल्कि कबाड़ में रखी समानों को गायब करने में इनको कोई दिक्कत नहीं है जबकि इसकी सूचना जिलाधिकारी आज़मगढ़ को दिया गया लेकिन। उपर पहुंच होने के कारण इनका कोई कुछ भी बिगाड़ नहीं सकता फिलहाल में संईया भये कोतवाल अब डर काहे पर जुगाड लगाकर चल रहे जिसे हटाये जाने के लिए सदस्य तारा,ज्ञान्ति यादव,जयप्रकास यादव, तारिक,मो साद, रेहाना बानो, नसरीन बानो, मुहम्मद आशिफ , घनश्याम मोदनवाल,प्रमोद कुमार आदि ने लिखित दिया व तत्कालीन हटाने की मांग करते हुए जनपद से बाहर दुर भेजने की मांग किया गया है।

अजमतगढ़ ब्लाक के कांग्रेस सदस्यों ने प्रदेश अध्यक्ष को भेजा इस्तीफा।

अजमतगढ़ ब्लाक के कांग्रेस सदस्यों ने प्रदेश अध्यक्ष को भेजा इस्तीफा।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के ब्लॉक अजमतगढ़ अंतर्गत गोगा,भीखी साह मंदिर पर शनिवार को दोपहर 1:00 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आकस्मिक बैठक बुलाई गई। बैठक में पार्टी को मजबूत करने एवं अन्य बातों पर विचार किया गया। जिसमें कांग्रेस पार्टी द्वारा अजमतगढ़ के  ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद तसलीम को बनाए जाने का कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। जिसे लेकर संपूर्ण कार्यकारी द्वारा यह निर्णय लिया गया कि सभी कार्यकर्ता इस्तीफा देंगे और उसकी कॉपी मेल से प्रदेश अध्यक्ष को भेज दी जाय। बैठक को संबोधित करते हुए अनुराग विश्वकर्मा ब्लॉक अध्यक्ष अजमतगढ़ ने कहा कि ब्लॉक अध्यक्षों के बदले जाने के संबंध में किसी भी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी व पीसीसी सदस्य जिला पदाधिकारियों से एवं ब्लाक अधिकारियों से राय नहीं मांगी गई और जो पार्टी का कभी भी सक्रिय सदस्य नहीं रहा है। उसे ब्लॉक अध्यक्ष बना दिया गया है। जो कांग्रेस के नीतियों में विश्वास रखते हुए विपक्षियों से बराबर संबंध करने के दशकों पुरानी परंपरा रही है। उसे तार-तार किया जा रहा है। जिसको लेकर समस्त सदस्यों ने प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देते हुए प्रदेश अध्यक्ष लल्लू सिंह को मेल के द्वारा कॉपी भेज दी है। बैठक का संचालन शैलेंद्र उपाध्याय ने किया अध्यक्षता अनुराग विश्वकर्मा ने की। इस दौरान रामजन्म यादव, राजेश सिंह,सुधाकर सिंह,जावेद,विकास राय,राम बदन राम,हाशिम रजा,दुर्ग विजय सिंह,संजय श्रीवास्तव,विजय बहादुर सिंह,आदि उपस्थित थे और सभी लोगों ने त्यागपत्र देते हुए मूल कॉपी प्रदेश अध्यक्ष को भेज दिया है।

Friday, November 20, 2020

बिलरियागंज से रौनापार जाने वाला मार्ग अपनी किस्मत पर आशु बहा रहा है लेकिन पीडब्ल्यूडी के कान में जु तक नहीं रेंग रहा है।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

रिपोर्ट:सर्वेश पान्डेय बिलरियागंज।

आजमगढ़।
बिलरियागंज से रौनापार जाने वाला मार्ग अपनी किस्मत पर आशु बहा रहा है। लेकिन पीडब्ल्यूडी के कान में जु तक नहीं रेंग रहा है और आने जाने वाले आये दिन गिर कर चोटिल हो रहे और प्रशासन को आए दिन कोष रहें है। लेकिन पी डब्ल्यू डी कोई बड़ी घटना का इन्तजार करने पर लगा हुआ है कि कोई बड़ा हादसा हो और पब्लिक जाम लगाये। लेकिन लोगों ने जिलाधिकारी आजमगढ़ से तत्काल बिलरियागंज रौनापार मार्ग पर भ्रमण करने की मांग किया है कि शायद जिलाधिकारी इस मार्ग से यात्रा करें तों लोगों के दुःख दर्द को समझ पाते। फिलहाल लोगों को इस मार्ग पर चलने से डर लगता है। वहीं परिवार को बाईक पर लेकर चलने वाले काफी सावधानी से चलते हैं। फिर भी गिर कर घायल हो रहें हैं और कपड़ा आदि खराब हो जा रहा है। जिसमें कस्बे के संदीप चौरसिया,अरबिन्द गुप्ता, सुजीत चौरसिया, अमित गुप्ता, अंबिका प्रजापति, आदि ने इस मार्ग के गढ्डों की  भराई कार्य कराये जाने व दोनों तरफ नाली निर्माण व सड़क को चौड़ीकरण करने की मांग किया है ताकि लोगों को आने जाने में कोई असुविधा ना हो।

बिलरियागंज के पंक्का पोखरा पर डुबते सुर्य को महिलाओं ने अर्घ दिया।

बिलरियागंज के पंक्का पोखरा पर डुबते सुर्य को महिलाओं ने अर्घ दिया।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

रिपोर्ट:सर्वेश पान्डेय बिलरियागंज।

आजमगढ़।
बिलरियागंज स्थानीय कस्बा बिलरियागंज के पंक्का पोखरा पर डुबते सुर्य को महिलाओं ने अर्घ दिया और भक्ति गीत गाती रही वहीं नगर पंचायत बिलरियागंज द्वारा पक्का पोखरा व कस्बा में साफ सफाई की व्यवस्था किया गया। वहीं जगह जगह पुलिस चक्रमण करती रही  और वहीं न्यु लोटस वैली इन्टर नेशनल कालेज के प्रबंधक संदीप चौरसिया द्वारा नि शुल्क चाय की व्यवस्था किया गया था। जिसमें हजारों लोगों ने निशुल्क चाय का आंनद लिया मौके पर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, व इओ सुरेश कुमार, चेयरमैन विरेन्द्र विश्वकर्मा, रफिउल्लाह, संदीप चौरसिया, संदीप चौरसिया, विपिन तिवारी टीएस आई आज़मगढ़, व शैलेश त्रिपाठी ,लक्षिराम यादव अफाक मंजर अरबिन्द गुप्ता आदि उपस्थित रहे। वहीं घड़ी डिटेरजेन्ट के संदीप चौरसिया ने सौ पैकेट वजन लगभग आधा केजी का पैकेट सर्प सभी महिलाओं को प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी वितरण किया जिसमें महिलाओं ने संदीप चौरसिया के इस कार्य पर आशिर्वाद दिया।

Thursday, November 19, 2020

अखिल भारतीय कुर्मी किसान महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंद कुमार बघेल का गोरखपुर जाते समय फूल माला से जोरदार स्वागत।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी क्षेत्र के लाटघाट बाजार सरदार सेना के कार्यकर्ताओं ने अखिल भारतीय कुर्मी किसान महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंद कुमार बघेल का गोरखपुर जाते समय  फूल माला से जोरदार स्वागत किया।लाटघाट बाजार में जलपान करते हुए उपस्थित सरदार सेना के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है  धान गेहूं गन्ना आदि फसलों का समर्थन मूल्य किसान को कम दे रही है बिचौलिया ओने पौने दाम पर बाजार में किसानों का धान गेहूं खरीद रहे हैं। जिससे किसानों का नुकसान हो रहा है ईवीएम मशीन का विरोध होना चाहिए क्योंकि चुनाव में घोटाला करके भाजपा सरकार बना रही है चुनाव बैलेट पेपर से होना चाहिए बिहार चुनाव तत्काल घोटाले की नजीर है भाजपा सरकार लोहा कोयले की खदानों जैसे अन्य कंपनियों को प्राइवेट में दे रही है।ब्राह्मणवादी व्यवस्था का विरोध करते बौद्ध धर्म को सपोर्ट करते हैं इसके बाद गोरखपुर के लिए प्रस्थान कर गए इस अवसर पर अमरजीत पटेल परमानंद पटेल श्रीनिवास पटेल नगीना सिंह पटेल नारद सिंह पटेल जिलाध्यक्ष आजमगढ़ हरेंद्र नरेंद्र सिंह अंगद सिंह राजेश विद्यासागर सिंह सूर्यभान सिंह मनोज सिंह ओम प्रकाश उर्फ साधु सिंह सत्य प्रकाश सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

दो अपहरणकर्ताओं को जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

दो अपहरणकर्ताओं को जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
 01.दिनांक* 06.06.2019 को श्री निसारूद्दीन पुत्र स्व0 इस्तेयाक अहमद निवासी खालिसपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ की तहरीरी सूचना दिया कि उसकी पुत्री कुमारी संजू (काल्पनिक नाम) उम्र 14 वर्ष को दिनाकं-30.05.2019 समय 6.00 बजे सुबह मुन्नू पुत्र सल्लू , सानू पुत्र नयीम , आरीफ पुत्र वेचन , साउद पुत्र शमसाद निवासी सलारपुर थाना गगहा जिला गोरखपुर बहला फुसलाकर भगा ले गया है इस पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 120/2019 धारा 363.366 भा0द0वि0 पजीकृत होकर विवेचना उ0नि0 श्री राजकुमार तिवारी द्वारा सम्पादित किया जा रही थी अपृहता के 05 माह का पुत्र अली भी है अब विधिक कार्यवाही की जा रही है ।  
 *02.दिनांक* 17.11.2020 को श्री राम अशीष पुत्र कन्हैया लाल निवासी इसरहा थाना जीयनपुर आजमगढ ने लिखित सूचना दिया कि उसकी पुत्र कुमारी मजू (काल्पनिक नाम) उम्र 19 वर्ष को दिनाकं 04.11.2020 को प्रातः 04 बजे गांव के ही  आलोक पुत्र बृजभान , बृजभान पुत्र लालसा , मनोरमा पत्नी बृजभान, बबिता पुत्री बृजभान बहला फुसला कर कही भगा ले गये है इस सूचना पर मुकदमा अपराध संख्या 387/2020 धारा 363/366 भा0द0वि0 थाना स्थानीय पर पजीकृत हुआ जिसका विवेचना उ0नि0 श्री सुभाष सिंह द्वारा की जा रही थी आज मुखबिर की सूचना पर अपहृता को उ0नि0 श्री सुभाष सिंह  महिला आरक्षी जागृति तिवारी , मय का0मुकेश सिंह साथ रजादेपुर तिराहे पर चौराहे से बरामद किया गया अब विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

 *प्रभारी निरीक्षक 
थाना जीयनपुर 
जनपद आजमगढ*

लूट की योजना बनाते तीन गिरफ्तार भेजा गया जेल।

लूट की योजना बनाते तीन गिरफ्तार भेजा गया जेल।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के चुनहवा बाजार के समीप नदौरा मोड़ के पास रात्री में लगभग 12:00 बजे जीयनपुर पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया एवं उन्हें जेल भेज दिया। जिसमें मिनाज उर्फ पांडु पुत्र इमरान एवं मोहम्मद नदीम पुत्र अकरम निवासी देवापार थाना जीयनपुर। जिसमें मिनाज को एक तमंचा व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। जिन पर 25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। वही बालचंद पुत्र मोहन रैदास निवासी पुरुषोत्तमपुर थाना मुबारकपुर  के साथ गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। बालचंद पर पूर्व में भी चोरी के तीन मुकदमे दर्ज है। यह सभी शातिर अपराधी है।
वही कोतवाल जीयनपुर नन्द कुमार तिवारी ने बताया कि बीती रात गस्त किया जा रहा था कि उसी दौरान तीनों अपराधी व्यक्ति नदौरा मोड़ के पास दिखाई दियें पुलिस ने तीनों से जब पूछताछ की और तलाशी ली तो उन्होंने अपना नाम पता बताया और  उनके पास से 315 बोर का अवैध असलहा और 315 बोर का जिंन्दा कारतूस बरामद हुआ। जिन्हें संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया।

ग्रामीणों ने मतदाता सूची में बीएलओ द्वारा फर्जी नाम अंकित करने का लगाया आरोप।

ग्रामीणों ने मतदाता सूची में बीएलओ द्वारा फर्जी नाम अंकित करने का लगाया आरोप।

उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर जांच की मांग।

बाहरी लोगों के नाम दर्ज होने पर होगी कार्यवाही एसडीएम।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के ब्लॉक अजमतगढ़ अंतर्गत रौजा सैफनपट्टी ग्राम पंचायत के पूर्वा जमालुद्दीन पट्टी,रामपुर में एक ही व्यक्तियों का नाम प्रधान प्रतिनिधि के दबाव में बीएलओ और सुपरवाइजर के द्वारा मतदाता सूची में गलत तरीके से अंकित किये जाने का आरोप लगाया।
जिसको लेकर दर्जनों की संख्या में ग्रामीण सुबह 11:00 बजे उप जिलाधिकारी कार्यालय सगड़ी पर पहुंचकर उपजिलाधिकारी सगड़ी अरविंद कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपकर बीएलओ और सुपरवाइजर द्वारा फर्जी नाम जोड़े जाने एवं अन्य लोगों पर भी दंडात्मक  कार्रवाई करने की मांग को लेकर कार्रवाई करने की मांग की। जिसपर उपजिलाधिकारी सगड़ी ने जांच करके कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
        (प्रधान प्रतिनिधि डॉक्टर मोहम्मद शाहेदीन)
वही प्रधान प्रतिनिधि डाक्टर मोहम्मद शाहेदीन ने इस संबंध में पूछने पर बताया कि ग्रामीणों का जो भी आरोप है। वह पहले तो निराधार है। दूसरे हम खुद उप जिलाधिकारी सगड़ी को 2 दिन पूर्व मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायत करने को लेकर जांच करने की मांग की है। यही नहीं मेरे ग्राम पंचायत में हसनपट्टी जीयनपुर के लोगों का नाम जुड़ा हुआ है जो अपराधी प्रवृति के लोग हैं एवं उनका अन्यत्र गांव में भी बिना आदेश के परिवार रजिस्टर और मतदाता सूची में नाम दर्ज कर लिया गया है। और उन जगहों पर से यह अपराधी और पत्नी दोनों चुनाव लड़ चुके है। और वही सर्वेश सिंह सीपू हत्याकांड में पुलिस और सीबीआई के रजिस्टर में भी नाम पता दर्ज है। ऐसे लोगों को पूरे मतदाता सूची की जांच करा कर गलत नामों को निकाला जाए एवं जिससे कि चुनाव के समय शांतिपूर्वक मतदान हो सके।ग्रामीणों में राजेश,उपेंद्र यादव,पवन राजभर,संजय राजभर ,उमेश राजभर,गोपाल राजभर,हरिकेश राजभर आदि लोग मौजूद थे।

Wednesday, November 18, 2020

कंबाईन मशीन से टूटा बिजली का खंभा ग्रामीणों ने तीन घंटा अजमतगढ़ अमिला मार्ग को किया जाम।

कंबाईन मशीन से टूटा बिजली का खंभा ग्रामीणों ने तीन घंटा अजमतगढ़ अमिला मार्ग को किया जाम।

जर्जर खंभा कंबाईन मशीन के धक्के से टूटा ग्रामीणों का कहना है कि कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया था कि खंभा जर्जर हो चूका हैं उसके बाद भी नहीं हुई सुनवाई।

तीन घंटे जाम के बाद लगा खंभा तब जाकर ग्रामीणों ने हटाया जाम।

गाड़ियों का आवागमन तीन घंटे तक रहा बाधित।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के नगर पंचायत अजमतगढ़ के वार्ड नंबर 8 अमिला अजमतगढ़ मार्ग पर लगा बिजली के खंभे से कंबाईन मशीन टकरा गई। जिससें जर्जर खंभा टूट कर गिर गया। वही ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जर्जर बिजली के खंभे को हटाने को लेकर कई बार हम लोगों के द्वारा इसकी शिकायत बिजली विभाग के अधिकारियों से किया गया पर बिजली विभाग के लोग कोई कार्यवाही नहीं कियें। नही जर्जर खंभा बदला गया हालत यह है कि आज बुधवार की सुबह 8:30 बजे से लेकर 11:30 बजे तक जाम लगा रहा। कंबाईन मशीन के धक्के से जर्जर बिजली का खंभा टूट कर रोड़ पर गिर गया तो गुस्साए ग्रामीणों ने अजमतगढ़ अमिला मार्ग को बांस और बल्ली लगाकर जाम कर दिया। जिससे आने जाने वाले दो पहिया वाहन और चार पहिया वाहनों का कतार लग गया। किसी के द्वारा 112 नंबर पुलिस को फोन किया गया और पुलिस चौकी इंचार्ज अजमतगढ़ को सुचना दिया गया कि अजमतगढ़ अमिला मार्ग रोड़ पर खंभा टूट गया है। जिसकों लेकर ग्रामीणों द्वारा रोड़ को जाम कर दिया गया है। वही नगर पंचायत के द्वारा किसी तरह से खंभे का व्यवस्था करने के बाद 3 घंटे बाद लगे खंबे के बाद तब जाकर माने ग्रामीण तब जाकर जाम को समाप्त किया। इस दौरान प्रदीप साहनी, सवर्ण साहनी, सोबरन साहनी, चंद्रमा साहनी, दुलारे साहनी, राजू साहनी, रामजन्म साहनी, प्रमोद साहनी, चंद्रिका साहनी, रामा साहनी, महेंद्र साहनी, विशाल साहनी, मोती साहनी, केदार साहनी, श्रीराम साहनी, सुरेंद्र साहनी आदि लोग रहे।

Tuesday, November 17, 2020

ध्रुव सिंह कुण्टू की 21 बीघा जमीन पुलिस ने की जप्त।

ध्रुव सिंह कुण्टू की 21 बीघा जमीन पुलिस ने की जप्त।

99लाख 39 हजार 600 रुपये की है बाजारू मूल्य।

प्रमुख बंदना सिंह,भाभी किरन सिंह,एव भतीजे अभिषेक सिंह,कुलदीप सिंह के नाम है कुल 28 बीघा जमीन है मौजूद।

तहसीलदार सगड़ी बृजेन्द्र उपाध्याय होंगे प्रशासक।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र  के माफिया डॉन ध्रुव सिंह उर्फ कुण्टू के नाम एवं प्रमुख अजमतगढ़ वंदना सिंह,भाभी किरण सिंह भतीजे अभिषेक सिंह एवं कुलदीप सिंह निवासी छपरा सुल्तानपुर थाना जीयनपुर के नाम कुल 28 बीघा की जमीन खर्रारस्तीपुर में मौजूद है।जिस पर गन्ना और धान की फसल उगाई गई है।मंगलवार को दोपहर लगभग 3:00 बजे जीयनपुर कोतवाल नन्द कुमार तिवारी तहसीलदार बृजेन्द्र कुमार उपाध्याय और भारी फोर्स मौके पर पहुंचकर गाटा संख्या 126 कुल 21 बीघे जमीन को ड्डगी पीटकर झंडी लगाते हुए जब्ती की कार्रवाई शुरू की। जिसकी बाजार मूल्य की कुल लागत 99 लाख 39 हजार 600 रुपए है। तहसीलदार सगड़ी बृजेंद्र कुमार उपाध्याय को उक्त प्रॉपर्टी के लिए प्रशासक नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि जप्त की गई भूमि पर खड़ी फसलों को नीलाम किया जाएगा। जब्ती की कार्रवाई से माफिया डॉन के समर्थकों में हड़कंप मचा हुआ है। इसके पूर्व में भी 1 जुलाई  एवं 10 अगस्त को  जीयनपुर अजमतगढ़ आदि जगहों पर करोड़ों की प्रॉपर्टी को पुलिस ने जप्ती की कार्यवाही की थी। नन्द कुमार तिवारी कोतवाल जीयनपुर ने बताया की जिलाधिकारी के आदेश पर यह अबैध सम्मति पर जप्ती की कार्यवाही की गई है।

अनिश्चित कालीन धरने बैठे भारत परिषद के सदस्य।

अनिश्चित कालीन धरने बैठे भारत परिषद के सदस्य।

विधवा की पट्टे की जमीन पर दबंगो का कब्जा।

कब्जा के लिए 15 वर्षो से भटक रही विधवा।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी रौनापार थाना क्षेत्र के सेठाकोली गांव में गुलरी देवी पत्नी स्वर्गीय बलजोर को लगभग वर्स्ष1991में गाटा संख्या 601 में आवासीय पट्टा दिया गया था। जिस पर दबंगों द्वारा कब्जा कर लिया और उसे छोड़ने को तैयार नहीं है। इसको लेकर तहसील और थाना पर कई बार इसकी गुहार विधवा द्वारा लगाई गई पर कोई सुनवाई नहीं हुई।जिसे लेकर भारत परिषद के पूर्वांचल प्रभारी बेचू यादव के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने तहसील पर न्याय को लेकर अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गए। वहीं दूसरी तरफ गुलरी देवी पत्नी स्वर्गीय बलजोर को उक्त आवासीय पट्टा होने के बाद झोपड़ी डालकर उसमें गुजर-बसर कर रही थी पर वर्ष 2015 में गांव के कुछ दबंगों द्वारा जब उसकी झोपड़ी गिर गई तो वह अन्यत्र जाकर रहने लगी ।जब वह पुनः झोपड़ी बनाने के लिए पहुंच रही है तो दबंगों द्वारा उक्त भूमि पर उसे झोपड़ी बनाने से रोका जा रहा है।जिसको लेकर भारत परिषद द्वारा अनिश्चितकालीन धरना पर मंगलवार को सुबह 10:00 बजे से बैठे हुए हैं। इस संबंध में तहसीलदार सगड़ी बृजेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि उक्त महिला को न्याय दिलाने के लिए जल्द ही एक टीम गठित की जाएगी और पूरे गांव में जितनी भी पट्टे व बंजर की जमीनें हैं ।उसे चिन्हांकित कर सुरक्षित किया जाएगा  और उक्त सरकारी जमीन से कब्जा हटाया जाएगा।धरना पर बैठने वालों में बेचू यादव,धनंजय चौबे,बैजनाथ राव,चंद्रजीत चौहान, अमरजीत राम,हरीश चंद्र गुप्ता,मुलायम चौहानपंकज चौहान,रामकरन आदि मौजूद थे।

दहेज उत्पीड़न में पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

दहेज उत्पीड़न में पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के अजमतगढ़ बाजार के वार्ड नंबर 9 गौरी शंकर नगर निवासी कंचन देवी पत्नी सुरेंद्र राजभर ने सास ससुर जेठ और जेठानी एव पति पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई है।
वही कंचन देवी ने सास बुलबुल पत्नी मोती, मोती पुत्र सूचित ,संतोष पुत्र सूचित जेठ,जेठानी कुंती देवी पत्नी संतोष पर मारने पीटने एवं दहेज में अपाची बाइक एवं अंगूठी माला व 100000 रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दी। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि आए दिन दहेज प्रताड़ना को लेकर हमें तंग किया जाता है और सास ससुर द्वारा व पति एवं जेठानी द्वारा मारा-पीटा जाता है। यही नहीं बार-बार मना करने के बाद भी यह लोग मारना पीटना व दहेज मांगना नहीं छोड़े। जिसको लेकर में काफी परेशान रहती हूं जबकि मेरी शादी 2 वर्ष पूर्व सुरेंद्र के साथ हुई थी हम अपने मायके में आकर रह रहे हैं। उसके बावजूद भी यह लोग दहेज मांगना प्रताड़ित करना नहीं छोड़ रहे। जिसे लेकर मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। कोतवाल नन्द कुमार तिवारी ने बताया कि महिला के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

जुआ खेलते चार गिरफ्तार।

जुआ खेलते चार गिरफ्तार।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के ओझौली पुल के पास से एस एस आई संजय सिंह द्वारा जुआ खेलते हुए चार को हिरासत में लिया गया। उनके पास से 1220 रुपये नकद बरामद हुए।चारों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की ओर जेल भेज दिया। जिसमें विजय सोनकर पुत्र मुन्नीलाल सोनकर, फूल बदन पुत्र झबरी,बृजेश राजभर पुत्र रामधनी निवासी ओझौली थाना जीयनपुर एंव गनेश चौहान पुत्र रमेश चौहन निवासी पिचरी थाना मुबारकपुर को मौके पर जुआ खेलते हुए गिरफ्तार कर लिया।
वही कोतवाल नंद कुमार तिवारी ने बताया कि एस एस आई संजय सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि प्रमुख स्थान पर जुआ खेला जा रहा है। जिस पर उन्होंने छापेमारी की और चारों को गिरफ्तार कर लिया।