ध्रुव सिंह कुण्टू की 21 बीघा जमीन पुलिस ने की जप्त।
99लाख 39 हजार 600 रुपये की है बाजारू मूल्य।
प्रमुख बंदना सिंह,भाभी किरन सिंह,एव भतीजे अभिषेक सिंह,कुलदीप सिंह के नाम है कुल 28 बीघा जमीन है मौजूद।
तहसीलदार सगड़ी बृजेन्द्र उपाध्याय होंगे प्रशासक।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के माफिया डॉन ध्रुव सिंह उर्फ कुण्टू के नाम एवं प्रमुख अजमतगढ़ वंदना सिंह,भाभी किरण सिंह भतीजे अभिषेक सिंह एवं कुलदीप सिंह निवासी छपरा सुल्तानपुर थाना जीयनपुर के नाम कुल 28 बीघा की जमीन खर्रारस्तीपुर में मौजूद है।जिस पर गन्ना और धान की फसल उगाई गई है।मंगलवार को दोपहर लगभग 3:00 बजे जीयनपुर कोतवाल नन्द कुमार तिवारी तहसीलदार बृजेन्द्र कुमार उपाध्याय और भारी फोर्स मौके पर पहुंचकर गाटा संख्या 126 कुल 21 बीघे जमीन को ड्डगी पीटकर झंडी लगाते हुए जब्ती की कार्रवाई शुरू की। जिसकी बाजार मूल्य की कुल लागत 99 लाख 39 हजार 600 रुपए है। तहसीलदार सगड़ी बृजेंद्र कुमार उपाध्याय को उक्त प्रॉपर्टी के लिए प्रशासक नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि जप्त की गई भूमि पर खड़ी फसलों को नीलाम किया जाएगा। जब्ती की कार्रवाई से माफिया डॉन के समर्थकों में हड़कंप मचा हुआ है। इसके पूर्व में भी 1 जुलाई एवं 10 अगस्त को जीयनपुर अजमतगढ़ आदि जगहों पर करोड़ों की प्रॉपर्टी को पुलिस ने जप्ती की कार्यवाही की थी। नन्द कुमार तिवारी कोतवाल जीयनपुर ने बताया की जिलाधिकारी के आदेश पर यह अबैध सम्मति पर जप्ती की कार्यवाही की गई है।
No comments:
Post a Comment