अजमतगढ़ ब्लाक के कांग्रेस सदस्यों ने प्रदेश अध्यक्ष को भेजा इस्तीफा।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के ब्लॉक अजमतगढ़ अंतर्गत गोगा,भीखी साह मंदिर पर शनिवार को दोपहर 1:00 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आकस्मिक बैठक बुलाई गई। बैठक में पार्टी को मजबूत करने एवं अन्य बातों पर विचार किया गया। जिसमें कांग्रेस पार्टी द्वारा अजमतगढ़ के ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद तसलीम को बनाए जाने का कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। जिसे लेकर संपूर्ण कार्यकारी द्वारा यह निर्णय लिया गया कि सभी कार्यकर्ता इस्तीफा देंगे और उसकी कॉपी मेल से प्रदेश अध्यक्ष को भेज दी जाय। बैठक को संबोधित करते हुए अनुराग विश्वकर्मा ब्लॉक अध्यक्ष अजमतगढ़ ने कहा कि ब्लॉक अध्यक्षों के बदले जाने के संबंध में किसी भी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी व पीसीसी सदस्य जिला पदाधिकारियों से एवं ब्लाक अधिकारियों से राय नहीं मांगी गई और जो पार्टी का कभी भी सक्रिय सदस्य नहीं रहा है। उसे ब्लॉक अध्यक्ष बना दिया गया है। जो कांग्रेस के नीतियों में विश्वास रखते हुए विपक्षियों से बराबर संबंध करने के दशकों पुरानी परंपरा रही है। उसे तार-तार किया जा रहा है। जिसको लेकर समस्त सदस्यों ने प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देते हुए प्रदेश अध्यक्ष लल्लू सिंह को मेल के द्वारा कॉपी भेज दी है। बैठक का संचालन शैलेंद्र उपाध्याय ने किया अध्यक्षता अनुराग विश्वकर्मा ने की। इस दौरान रामजन्म यादव, राजेश सिंह,सुधाकर सिंह,जावेद,विकास राय,राम बदन राम,हाशिम रजा,दुर्ग विजय सिंह,संजय श्रीवास्तव,विजय बहादुर सिंह,आदि उपस्थित थे और सभी लोगों ने त्यागपत्र देते हुए मूल कॉपी प्रदेश अध्यक्ष को भेज दिया है।
No comments:
Post a Comment