जुआ खेलते चार गिरफ्तार।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के ओझौली पुल के पास से एस एस आई संजय सिंह द्वारा जुआ खेलते हुए चार को हिरासत में लिया गया। उनके पास से 1220 रुपये नकद बरामद हुए।चारों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की ओर जेल भेज दिया। जिसमें विजय सोनकर पुत्र मुन्नीलाल सोनकर, फूल बदन पुत्र झबरी,बृजेश राजभर पुत्र रामधनी निवासी ओझौली थाना जीयनपुर एंव गनेश चौहान पुत्र रमेश चौहन निवासी पिचरी थाना मुबारकपुर को मौके पर जुआ खेलते हुए गिरफ्तार कर लिया।
वही कोतवाल नंद कुमार तिवारी ने बताया कि एस एस आई संजय सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि प्रमुख स्थान पर जुआ खेला जा रहा है। जिस पर उन्होंने छापेमारी की और चारों को गिरफ्तार कर लिया।
No comments:
Post a Comment