Tuesday, October 13, 2020

पराली जलाई तो होगी कड़ी कार्रवाई: उपजिलाधिकारी

पराली जलाई तो होगी कड़ी कार्रवाई।

एसडीएम सगड़ी ने हार्वेस्टर मालिकों की ली बैठक।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी मंगलवार को तहसील सभागार में हार्वेस्टर मालिकों को निर्देशित करते हुए उपजिलाधिकारी सगड़ी अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि पराली और ईख की पत्ती जलाया तो कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि हार्वेस्टर मालिकों को पराली को छाटने  वाली मशीन भी लगानी होगी। यदि कोई किसान पराली को स्वयं काटना चाहता है तो उसे घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर कराना होगा। हस्ताक्षर युक्त घोषणा पत्र हार्वेस्टर मालिक को ही अपने पास रखना होगा अन्यथा इसके लिए भी हार्वेस्टर के मालिक ही जिम्मेदार होंगे। 
उन्होंने बताया कि ईख की पत्ती और पराली जलाने वालों को आर्थिक दंड देना होगा । नियमों का उल्लंघन करने वाले 2 एकड़ तक के किसानों को ढाई हजार, दो से 5 एकड़ तक के लिए 5000 तथा 5 एकड़ से ऊपर के किसानों के लिए 15000 रुपये अर्थ दंड लगेगा। बैठक में हार्वेस्टर मालिकों के साथ-साथ किसान की उपस्थित रहे । जिसमें रामशरण, संतोष सिंह, भानु सिंह, भागवत, सीताराम आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment