Wednesday, October 14, 2020

सड़क दुर्घटना में परिचारक की मौत।

सड़क दुर्घटना में परिचारक की मौत।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मालटारी गांव निवासी व्यक्ति जीयनपुर बिलरियागंज मार्ग पर नदौरा गांव के सामने सड़क दुर्घटना में परिचारक की मौत हो गई। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मालटारी गांव निवासी सुरेंद्र राय पुत्र विन्ध्याचल राय उम्र 50 साल बुधवार की शाम पकवाइनार चुनहवा बाजार में बाइक से  गए थे। वहां से वापस लौटते समय शाम 6:00 बजे जीयनपुर बिलरियागंज मार्ग पर नदौरा गांव के पास पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज के सामने चार पहिया वाहन से धक्का लग गया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको पकवाइनार स्थित प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सुरेंद्र राय गांधी इंटर कॉलेज मालटारी में परिचारक के  पद पर कार्यरत हैं। उनकी मौत की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई । परिवार वालों एवं पत्नी आशा राय का  रो रो कर बुरा हाल है। मृतक  दो भाइयों में सबसे बड़े थे। मृतक के पास कोई संतान नहीं है।

No comments:

Post a Comment